विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में बच्ची से दुष्कर्म: दोषी अनस को 20 साल की कैद, 14 माह में आया फैसला

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:55 AM (IST)

मुरादाबाद में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी अनस को कोर्ट ने 20 साल कैद और 20 हजार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. दोषी अनस को 20 साल की कैद की सजा।

  2. छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला।

  3. पॉक्सो कोर्ट ने 14 माह में सुनाया फैसला।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित अनस को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले की सुनवाई पाक्सो एक्ट कोर्ट-तीन की विशेष न्यायाधीश भावना गुप्ता की अदालत में चली। इस मामले का फैसला करीब 14 माह में आ गया।
भोजपुर क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने 16 अगस्त 2025 को भोजपुर क्षेत्र के सरदार नगर निवासी अनस के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें ग्रामीण ने बताया कि 16 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11 बजे उसकी छह वर्षीय बेटी अपनी नानी के घर से लौट रही थी। रास्ते में आरोपित अनस मिल गया और बच्ची को खींचकर अपने साथ अपने घर में ले गया। जहां आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित खींचकर ले गया था अपने घर, फिर किया था दुष्कर्म

आरोपित ने किसी से शिकायत करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित ने बच्ची को घर भेज दिया था। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तो उसके मां बाप ने पूछताछ की तब उसने आपबीती सुनाई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। करीब दो माह में विवेचना पूरी करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट-तीन की विशेष न्यायाधीश भावना गुप्ता की अदालत में चली। सोमवार को अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अनस को दोषी करार देते हुए उसे बीस साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह भी पढ़ें- विधायक के फॉर्म हाउस पर गैंगरेप केस: CRPF इंस्पेक्टर और दारोगा की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई, बिजनौर जेल में हैं आरोपित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।