युवक ने पारिवारिक कलह के चलते लगाई फांसी, मौत
जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) विध्याचल थाना क्षेत्र के महुवरिया गांव निवासी नंदू वैश्य (3
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : विध्याचल थाना क्षेत्र के महुवरिया गांव निवासी नंदू वैश्य (30) ने पारिवारिक कलह के चलते गुरुवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महुवारी निवासी नंदू वैश्य मजदूरी कर परिवार का खर्च चलता था। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से अनबन हो गई। इससे नाराज होकर उसने अपने कमरे में फांसी लगा दी। इसकी जानकारी होते ही रात में स्वजन उसे फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में सीएचसी विध्याचल ले आए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें