विंध्य एक्सप्रेस वे से भूमिहीन होंगे किसान, योजना रद करने की मांग; जिलाधिकारी ने दिया निराकरण का निर्देश
मीरजापुर में किसान दिवस पर किसानों ने विंध्य एक्सप्रेस वे योजना को रद करने की मांग की।

किसानों की समस्या सुनते डीएम पवन कुमार गंगवार (मध्य में) उनके बाएं सीडीओ वीके सिंह व उपनिदेशक कृषि विकेश पटेल। जागरण
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विकास भवन में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने प्रदेश में प्रयागराज से सोनभद्र वाया मीरजापुर को जोड़ते हुए प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस वे योजना को जनहित में निरस्त करने की मांग की। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि पर किसानों द्वारा तीन फसल ली जाती है। इसके बनने से लघु व सीमांत किसान भूमिहीन हो जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिंह देकर स्वागत किया गया।
किसान वीरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, बृजराज सिंह, बीडी सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अनावश्यक नुकसान व पर्यावरण को भी क्षति पहुंचेगी। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने पिछली बैठक के कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
किसान अरूण कुमार सिंह ने बताया कि लालगंज तहसील के 128 गांवों को विकासशील दर्ज कर अब 16 बिस्वा के नीचे खरीद बिक्री पर आवासीय दर से स्टांप शुल्क देना न्यायोचित नहीं है। लालगंज खजुरी के भारतीय खाद्य निगम धान क्रय केंद्र को दूसरी जगह (खजुरी) से बाहर न बनाया जाए।
कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम पथरा दसौधी पोस्ट संडवा सिटी में प्रार्थी के घर सड़क से 100 मीटर दूर खेत में है और शिवाकांत स्कूल में बच्चों को सड़क से शौचालय तक आने जाने में परेशानी हो रही है। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लालगंज हलिया रोड से निकला बरौधा रोड ग्राम कोटा शिव प्रताप सिंह बरसात से क्षतिग्रस्त पुल व सड़क बनवाया जाए।
प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि मड़वा धनावल हलिया के आबादी लगभग 7000 व 15 वार्ड है। कई वार्डों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है। चौधरी रमेश सिंह ने बताया कि चौकियां ब्रांच नहर के टेल पर लगभग एक किलोमीटर लंबे नहर खंड के साथ सर्विस रोड नहीं होने के कारण क्षेत्रीय किसानों को परेशानी हो रही है।
परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र पाठक, एआर कोआपरेटिव अमित पांडेय, एई लघु सिंचाई महीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल का मीरजापुर में चुनाव प्रचार शुरू, चुनार से शुरू कर रही हैं मुहिम
यह भी पढ़ें- मीरजापुर में आए 'लक्कड़ पहलवान' को देखने उमड़ी भीड़, मनीष पहलवान को पटकनी देकर जीती 8 हजारी कुश्ती
