विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में आए 'लक्कड़ पहलवान' को देखने उमड़ी भीड़, मनीष पहलवान को पटकनी देकर जीती 8 हजारी कुश्ती

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:02 AM (IST)

मीरजापुर के अदलहाट क्षेत्र के कोलना गांव में विजयादशमी पर आयोजित कुश्ती दंगल में बनारस के लक्कड़ पहलवान ने मनीष पहलवान को हराकर 8 हजारी कुश्ती जीती।

अदलहाट के कोलना ग्राम में कुश्ती दंगल में में दांव पेंच लगाते पहलवान

अदलहाट के कोलना ग्राम में कुश्ती दंगल में में दांव पेंच लगाते पहलवान

HighLights

  1. कोलना गांव में विजयादशमी पर कुश्ती दंगल का आयोजन।

  2. लक्कड़ पहलवान ने 8 हजारी कुश्ती जीतकर दर्शकों को लुभाया।

  3. दंगल में कुल 29 जोड़ी पहलवानों ने अपना प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अदलहाट क्षेत्र के कोलना ग्राम में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगीता में आठ हजारी कुश्ती लक्कड़ पहलवान बनारस ने अपने प्रतिद्वन्दी मनीष पहलवान कछवां को पटकनी देकर जीती।

तीन हजारी कुश्ती चक्रधारी चकिया व संजय बनारस के बीच हुई।चक्रधारी विजेता रहे। ढाई हजारी कुश्ती सोनू सिगरा व सूरज केराकत के मध्य हुई। सूरज विजेता रहे।

एक हजार पांच सौ की कुश्ती विजय सकलडीहा व सोनल अमरा(चकिया) के बीच हुई। सोनल विजेता रहे। दो हजार की कुश्ती अखिलेश रुदौली व सुनील कछंवा के बीच हुई, अखिलश विजेता रहे। चार हजारी कुश्ती हरहुआ के देव कृष्ण ने जीती।

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपने अपने कला का प्रदर्शन किया। दंगल में कुल छोटी, बड़ी 29 जोड़ी कुश्ती हुई। निर्णायक पूर्व प्रधान अनिल सिंह ,राम आसरे,योगेश सिंह(चंचल) तथा संचालन फणीन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर चन्द्र मणी सिंह, अवधेश सिंह, राजनारायण सिंह, रणजीत सिंह, गिरधारी सिंह तथा अन्य लोग रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में 28 साल परिवार के साथ रहे बैल की मौत पर हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, तेरहवीं में जुटेंगे 3000 लोग