विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी 20 लाख तक की सब्सिडी, सीधे खाते में जाएगा पैसा

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:08 PM (IST)

मीरजापुर में एआरटीओ की अध्यक्षता में इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी वितरण पर बैठक हुई। इसमें यूपी इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर 5 हजार से 20 लाख तक सब्सिडी।

  2. सब्सिडी राशि सीधे क्रेता के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

  3. दोपहिया, चारपहिया, ई-बस, ई-गुड्स कैरियर पर अनुदान।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। हनुमान पड़रा स्थित कार्यालय में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ई बस व ई गुड्स वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहन क्रय सब्सिडी वितरण को लेकर बैठक हुई। इसमें परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी निर्देश तथा प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के तहत क्रय सब्सिडी के प्रावधानों पर चर्चा की गई।

अनुदान की धनराशि प्रतिपूर्ति के रूप में डीलर द्वारा सत्यापन के बाद सीधे क्रेता के खाते में भेजी जाएगी। बिना बैटरी वाले वाहन खरीदने पर केवल 50 प्रतिशत अनुदान मिलता है।

एआरटीओ ने विभिन्न श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाले सब्सिडी की जानकारी देते हुए बताया कि दो पहिया पर अधिकतम 5,000, चार पहिया पर अधिकतम 1,00,000, गैर-सरकारी ई-बस पर अधिकतम 20,00,000 प्रति वाहन तथा ई-गुड्स कैरियर पर अधिकतम 1,00,000 प्रति वाहन का अनुदान मिलता है।

अनुदान प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत क्रेताओं को योजना की प्रभावी अवधि में अनुमन्य वाहन श्रेणियों में से केवल एक बार खरीदने तथा एग्रीगेटर्स व फ्लीट ऑपरेटरों के लिए निर्धारित संख्या के अनुसार वाहनों की खरीदने पर अनुदान मिलता है।

जनपद में प्रतिमाह न्यूनतम 10 ई-बस व 25 ई-गुड्स वाहनों की खरीद, पंजीकरण एवं सब्सिडी वितरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की। विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य व उनके प्रतिनिधियों से कहा कि परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बस का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- 10 हजार साधकों की क्षमता वाले इंटरनेशनल योग व वेलनेस सेंटर को मंजूरी, 300 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी बागपत की तस्वीर  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।