विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका से वैज्ञानिक बनकर 10 साल बाद पैतृक गांव लौटीं खुशबू सिंह, स्वागत के लिए मीरजापुर में निकली कलश यात्रा

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:51 PM (IST)

अमेरिका से वैज्ञानिक डॉ. खुशबू सिंह 10 साल बाद अपने पैतृक गांव मीरजापुर के श्रुतिहार लौटीं, जहां उनके स्वागत में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

अदलहाट के श्रुतिहार ग्राम में कलश यात्रा में महिलाएं व पीले कपड़े में डा. खुशबू सिंह।

अदलहाट के श्रुतिहार ग्राम में कलश यात्रा में महिलाएं व पीले कपड़े में डा. खुशबू सिंह।

HighLights

  1. वैज्ञानिक डॉ. खुशबू सिंह 10 साल बाद पैतृक गांव लौटीं।

  2. मीरजापुर के श्रुतिहार गांव में भव्य कलश यात्रा से स्वागत।

  3. कैंसर रोगियों के लिए नैनो पार्टिकल की महत्वपूर्ण खोज की।

जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर)। श्रुतिहार गांव में बुधवार को अमेरिका से साइंटिस्ट बनकर दस वर्ष बाद पैतृक गांव लौटीं डॉ. खुशबू सिंह के स्वागत में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 51 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया।

विभिन्न मंदिरों में पूजा के बाद यात्रा डीह बाबा पहुंची, जहां विधिवत पूजा-पाठ, हवन और आरती हुई। इसके बाद यात्रा गांव से होते हुए उनके घर लौटी, जहां रुद्राभिषेक किया गया।

डॉ. सिंह ने चार वर्ष पूर्व अमेरिका में शोध के दौरान कैंसर रोगियों के लिए नैनो पार्टिकल की खोज की थी। इससे कीमोथेरेपी के दौरान मरीजों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव कम किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी ही उन्हें अमेरिका तक ले गई और पैतृक गांव आकर बचपन याद आ गया। पिता विनोद सिंह ने इसे पूरे गांव की बड़ी उपलब्धि बताया। यात्रा में निर्मला सिंह, तारा देवी, सीमा सिंह, शैलवाला, स्मृता, पूजा, मीरा और निर्मला देवी शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर मेडिकल कॉलेज में हुई ई-लाइब्रेरी की ट्रेनिंग, अब एक क्लिक पर मिलेंगी लाखों किताबें और जर्नल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।