विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर मेडिकल कॉलेज में हुई ई-लाइब्रेरी की ट्रेनिंग, अब एक क्लिक पर मिलेंगी लाखों किताबें और जर्नल

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:42 PM (IST)

मीरजापुर के मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी सब्सक्राइब्ड रिसोर्सेज का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. डिजिटल लाइब्रेरी सब्सक्राइब्ड रिसोर्सेज का प्रशिक्षण आयोजित हुआ।

  2. मेडिकल छात्रों, शिक्षकों को विश्वस्तरीय शोध तक आसान पहुंच।

  3. ई-लाइब्रेरी से चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चिकित्सा शिक्षा के बदलते दौर में अब ज्ञान की दुनिया किताबों के पन्नों से निकलकर डिजिटल स्क्रीन तक पहुंच रही है। मेडिकल छात्रों और चिकित्सा शिक्षकों को विश्वस्तरीय शोध, मेडिकल जर्नल और पुस्तकों तक आसान पहुंच देने के लिए मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को डिजिटल लाइब्रेरी सब्सक्राइब्ड रिसोर्सेज का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इसमें चिकित्सा शिक्षकों और मेडिकल छात्रों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग, शोध सामग्री की खोज और आनलाइन अध्ययन की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से नामित इबीएससीओ के प्रशिक्षक जनक गुडला और एलसेवीर के प्रशिक्षक शेखर श्रीवास्तव ने सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक प्रशिक्षण दिया। इसमें प्रायोगिक अभ्यास, हैंड्स-आन लर्निंग और ऑनलाइन क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों की समझ और दक्षता परखी गई।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार सिंह ने कहा कि ई-लाइब्रेरी की सुविधा चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और क्लिनिकल सेवाओं की गुणवत्ता को नई दिशा देगी। इसके माध्यम से लाखों मेडिकल जर्नल और पुस्तकें डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी।

उन्होंने सभी चिकित्सा शिक्षकों, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट को ई-लाइब्रेरी में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में डॉ. विश्वजीत दास, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. प्रीति भटनागर, डॉ. क्षितिज राज, लाइब्रेरी नोडल डॉ. शशिप्रभा सिंह, चीफ प्राक्टर डॉ. दुर्गेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सा शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।