विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर-झिंगुरा स्टेशन के बीच मिट्टी धंसने की घटना की होगी उच्चस्तरीय जांच, चार सदस्यीय टीम गठित

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:00 AM (IST)

मीरजापुर-झिंगुरा स्टेशन के बीच खजूरी नदी पुल पर मिट्टी धंसने और ओएचई पोल गिरने से रेल परिचालन बाधित हो गया था।

मीरजापुर-झिंगुरा के मध्य मिट्टी धंसने के बाद मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद रवाना होती गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन

मीरजापुर-झिंगुरा के मध्य मिट्टी धंसने के बाद मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद रवाना होती गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन

HighLights

  1. मीरजापुर-झिंगुरा के बीच खजूरी नदी पुल पर घटना।

  2. मिट्टी धंसने से ओएचई पोल गिरा, रेल परिचालन ठप।

  3. डीआरएम के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मीरजापुर-झिंगुरा स्टेशन के मध्य गत मंगलवार की शाम आमघाट के पास खजूरी नदी पुल पर मिट्टी धंसने के साथ ओएचई पोल गिरने के कारण रेल परिचालन ठप हो गया था।

घटना की जांच के लिए मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर प्रयागराज के चार सदस्यीय उच्चाधिकारियों की जांच कमेटी गठित की गई है। जांचों उपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मीरजापुर-झिंगुरा स्टेशन के मध्य आमघाट स्थित खजूरी नदी के पास तीसरी लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की शाम लगभग छह बजकर बीस मिनट पर मिट्टी धंसने के साथ ही ओएचई पोल गिर गया और लाइन भी प्रभावित हो गई। संयोग था कि उसी दौरान गाेंदिया बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और दो व्यक्तियों द्वारा लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रोकवा दिया गया।

इसके बाद डाउन की तरफ जाने वाली ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई। घटना की जानकारी होते ही रेल कर्मचारियों संग अधिकारी पहुंच गए। कुछ ही पल में डीआरएम रजनीश अग्रवाल संग मंडल रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह समेत अन्य उच्चाधिकारी भी पहुंच गए।

इस संबंध में एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि डीआरएम के निर्देश पर सीनियर डीएसओ यूसी शुक्ला, सीनियर डीइएन वन अंकित गुप्ता, सीनियर डीईई टीआरडी वीरेंद्र वर्मा और सीनियर डीईई ऑपरेशन प्रयागराज आकाश श्रीनेत्र की जांच टीम गठित की गई है। जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में मिट्टी धंसने से कैंट स्टेशन पर बढ़ा बाहरी ट्रेनों का दबाव, आउटर पर खड़ी रहीं गाड़ियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।