विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में मिट्टी धंसने से कैंट स्टेशन पर बढ़ा बाहरी ट्रेनों का दबाव, आउटर पर खड़ी रहीं गाड़ियां

By Anoop AgrahariEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 05:17 PM (IST)

मीरजापुर में तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन पर परिचालन रुक गया, जिससे वाराणसी ...और पढ़ें

मीरजापुर में मिट्टी धंसने से वाराणसी कैंट पर बढ़ा ट्रेनों का दबाव यात्री परेशान।

मीरजापुर में मिट्टी धंसने से वाराणसी कैंट पर बढ़ा ट्रेनों का दबाव यात्री परेशान।

HighLights

  1. मीरजापुर में मिट्टी धंसने से दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन बाधित हुई।

  2. वाराणसी कैंट स्टेशन पर बाहरी ट्रेनों का भारी दबाव बढ़ गया।

  3. छठ महापर्व पर यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में काफी परेशानी हुई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मीरजापुर में तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से दिल्ली-हावड़ा रूट की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। इसका सीधा असर वाराणसी कैंट स्टेशन पर पड़ा, जहां बाहरी ट्रेनों का भारी दबाव बढ़ गया। छठ महापर्व पर अपने घर बिहार लौट रहे यात्रियों की मुश्किलें इस वजह से और बढ़ गईं।

बुधवार को राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस समेत कुल 33 ट्रेनें कैंट स्टेशन के रास्ते गुजरीं। प्लेटफॉर्म के अभाव में कई गाड़ियों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म बदलने और देर तक इंतजार करने में परेशानी हुई। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे स्टेशन पर भीड़ बढ़ती चली गई।

रेलवे के अनुसार लोहता से 11, बनारस स्टेशन से 17 और शिवपुर स्टेशन से पांच मार्ग परिवर्तित गाड़ियां कैंट स्टेशन के रास्ते पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना हुईं। अधिकांश ट्रेनें वाया छिवकी-काशी के बजाय वाया प्रयागराज रामबाग-वाराणसी रूट से चलाई गईं। इससे कैंट स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक ट्रेनों का संचालन करना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।