मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू, यात्रा हुई आसान
राजधानी दिल्ली से मीरजापुर के लिए दो नई रोडवेज बसों को मंजूरी मिली है, जिनमें से एक का संचालन शुरू ...और पढ़ें

प्रतिदिन शाम 4:30 बजे रवाना हो, अगले दिन सुबह 11 बजे पहुंचेगी आनंद विहार बस अड्डा।
HighLights
मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए दो नई बसें स्वीकृत।
एक बस का संचालन शुरू, दूसरी जल्द ही सेवा में।
यात्रियों को सीधा सड़क विकल्प, किराया 1152 रुपये।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। राजधानी दिल्ली से मीरजापुर का सड़क संपर्क अब और मजबूत होगा। परिवहन निगम ने मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए दो रोडवेज बसों को मंजूरी दी है। इनमें एक बस का संचालन शुरू हो गया है, जबकि दूसरी बस भी जल्द सेवा में आएगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के आरक्षण की अनिश्चितता के बीच सीधी रोडवेज सेवा का विकल्प मिलेगा।
मीरजापुर डिपो से बस प्रतिदिन शाम 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे आनंद विहार बस अड्डे पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से दोपहर दो बजे बस चलेगी और अगले दिन सुबह नौ बजे मीरजापुर पहुंचेगी। दिल्ली तक सफर का किराया 1152 रुपये निर्धारित किया गया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद मिश्रा ने बताया कि दिल्ली रूट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए दो बसों को स्वीकृति मिली है। दो बसों के संचालन से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और बिना आरक्षण, आकस्मिक व तत्काल यात्रा करने वालों के लिए राजधानी पहुंचना आसान होगा। नई सेवा से मीरजापुर के साथ आसपास जनपद के यात्रियों को भी दिल्ली आने-जाने में सीधा सड़क विकल्प मिलेगा।
