'हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली होगी तैयार, जाएंगे जेल के अंदर', मीरजापुर में SP ने दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पड़री थाने का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन करने का निर्देश दिया। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली तैयार कर उन्हें गिरफ्तार करने और गैंगस्टर व एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
-1795924727687_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
जागरण संवाददाता, पड़री (मीरजापुर)। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को पड़री थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान कुछ अभिलेखों में कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए समय सीमा के भीतर अद्यतन (अपडेट) करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली तैयार करने के लिए निर्देश दिया। जिससे उनकी गिरफ्तार कर जेल के अंदर भेजा जाए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर के साथ कार्यालय, मेस का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में रखे गए अपराध के साथ अन्य मामलों से जुड़े अभिलखों को भी खंगाला।
कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति थाने पर आता है तो उसे ससम्मान के साथ उनकी बातों को सुना जाए और निस्तारण कराए। छोटे-छोटे मामलों को हल्के में न लेकर गंभीरता से लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अंत में पुलिस अधीक्षक ने थानों के हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि कानून में मौजूद विभिन्न कठोर प्रावधानों विशेष रूप से गैंग्स्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं का पूर्ण उपयोग करते हुए ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय पेशेवर अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।