मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: सात सवारियों से भरे ऑटो पर पलटा ट्रक, एक की मौके पर मौत, बाकी नीचे ही दबे
मीरजापुर के नरायनपुर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सात सवारियों से भरी ऑटो पर एक ट्रक पलट गया।

HighLights
मीरजापुर में ऑटो पर ट्रक पलटने से भीषण हादसा।
नरायनपुर के सिकिया गांव के पास हुई यह घटना।
हादसे में मौके पर ही सात लोगों की दुखद मौत।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हो गया। यहां नरायनपुर के सिकिया गांव के पास सात सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा एक ट्रक पलट गया।
हादसे में एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के नीचे दबी तीन सवारियों को बाहर निकाला गया, जिसमें से एक की मौत हो चुकी थी, दो सवारियों को अस्पताल पहुंचाया गया और अन्य दबी सवारियों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही सीओ चुनार गायत्री यादव, एसडीएम चुनार अनेग सिंह घटना की जानकारी कर मदद में जुटे हुए हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।