घर की छत पर लगवाना है सोलर पैनल तो जल्दी करें आवेदन, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगी सब्सिडी
सौर ऊर्जा पैनल पर सरकारी अनुदान 31 मार्च के बाद बंद हो सकता है, इसलिए इच्छुक लोग जल्द आवेदन करें।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सौर ऊर्जा अनुदान 31 मार्च के बाद बंद हो सकता है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें।
प्रति किलोवाट पर 45 हजार रुपये का सरकारी अनुदान उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। घर की छत पर सौर ऊर्जा लगवाना चाहते हैं तो कुछ ही दिन बचे हैं। कारण सौर ऊर्जा लगवाने पर सरकार की ओर से मिलने वाला अनुदान अब 31 मार्च 2027 तक ही मिलेगा।
हालांकि इसके विस्तार की संभावना भी है। अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगवाकर विंध्य क्षेत्र के लोग बिजली खपत के साथ ही उत्पादन के क्षेत्र में भी स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन रहे हैं। वर्तमान में 9147 लोगों के घरों में सोलर पैनल लगाया गया है।
सौर ऊर्जा से विश्व प्रसिद्ध जगत जननी मांविंध्यवासिनी धाम के साथ ही विंध्य क्षेत्र के लोगों के घर भी रोशन हो रहे हैं। घरों पर सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना से भारी भरकम बिजली बिल से लोगों को मुक्ति मिल रही है। साथ ही बिजली विभाग पर अधिक उत्पादन करने के साथ ही मांग के अनुरूप आपूर्ति करने का भार भी कम हो रहा है।
उत्तर प्रदेश नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण नेडा द्वारा जनपद में आनलाइन आवेदकों के घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगाया जा रहा है। शुभम कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले में 18412 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन किया है।
यह भी पढ़ें- मीरजापुर में 10 सितंबर से मिलेगा मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी तीन माह की चीनी
इसमें से 18128 वेंडरों का चयन भी हो चुका है। वर्तमान में 9147 लोगों के घरों में सोलर पैनल लगाया गया है। जिले में लगभग 23.81 मेगावाट का प्लांट लगा है। इससे लगभग एक लाख 30 हजार यूनिट प्रतिदिन बिजली तैयार हो रही है।
सौर ऊर्जा प्लाटं लगाने पर प्रति किलोवाट पर 65 हजार रुपये का खर्च आता है। सरकार द्वारा 45 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करके सौर ऊर्जा प्लांट लगवा सकते हैं। विभागीय पोर्टल पर आगामी 31 मार्च के बाद पोर्टल पर अनुदान बंद होने की सूचना है। बढ़ने की भी संभावना है।
संदीप कुमार, उपायुक्त उद्योग व प्रभारी नेडा
