विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में 10 सितंबर से मिलेगा मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी तीन माह की चीनी

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 08 Sep 2026 05:47 PM (IST)

मीरजापुर में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 10 सितंबर से 25 सितंबर तक सितंबर माह का नि:शुल्क खाद्यान्न मिलेगा। ...और पढ़ें

कबसे होगा अनाज वितरण? अंत्योदय कार्डधारकों को इस बार मिलेगी तीन माह की चीनी !

कबसे होगा अनाज वितरण? अंत्योदय कार्डधारकों को इस बार मिलेगी तीन माह की चीनी !

HighLights

  1. खाद्यान्न वितरण 10 से 25 सितंबर तक होगा।

  2. अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा।

  3. तीन माह की चीनी 54 रुपये में मिलेगी।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सितंबर का निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण 10 सितंबर से होगा। अंत्योदय कार्डधारकों को द्वितीय त्रैमास (जुलाई, अगस्त व सितंबर) के सापेक्ष चीनी सशुल्क मिलेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि  ई वेईंग लिंक्ड ई-पास मशीन से 10 सितंबर से 25 सितंबर तक वितरण होगा। जनपद के अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 10 किग्रा गेहूं व 25 किग्रा फोर्टिफाइड चावल (35 किग्रा) खाद्यान्न वितरण होगा।

पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को एक किग्रा गेहूं व चार किग्रा फोर्टीफाइड चावल (पांच किग्रा प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निश्शुल्क वितरण तथा अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी का 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से तीन माह का तीन किग्रा चीनी 54 रुपये में सशुल्क वितरण होगा।

वितरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी सत्यापन करके वितरण किया जाएगा।

पर्यवेक्षणीय अधिकारी की निगरानी में वितरण सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से संध्या छह बजे तक हाेगा। वितरण में अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।