मीरजापुर में 25 साल से बदहाल सड़क का होगा कायाकल्प, 1.80 करोड़ रुपये मंजूर
मीरजापुर में भुइली-फरीदपुर मार्ग की 25 साल पुरानी बदहाली दूर होगी। सरकार ने सड़क मरम्मत के लिए 1.80 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

25 साल से बदहाल मार्ग के होगा कायाकल्प।
HighLights
मीरजापुर की भुइली-फरीदपुर सड़क का होगा कायाकल्प।
25 साल की बदहाली के बाद 1.80 करोड़ स्वीकृत।
दैनिक जागरण की खबर के बाद सरकार ने लिया संज्ञान।
जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर)। अदलहाट-शेरवां मार्ग के संपर्क मार्ग भुइली खास गांव के रीठी से फरीदपुर तक जाने वाले तीन किमी लंबे मार्ग की बदहाली को लेकर दैनिक जागरण ने 13 दिसंबर 2025 के अंक में पेज तीन पर 25 वर्ष से खराब पड़ी सड़क की अब तक मरम्मत नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
खबर प्रकाशित होने के कुछ माह बाद सरकार ने इसके निर्माण के लिए एक करोड़, अस्सी लाख रुपये मंजूर कर दिया। इसका टेंडर भी कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।
क्षेत्र के अभय जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के मरम्मत के लिए लंबे समय से जनप्रतिनिधियों व सरकार से मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न हो रही थी। दैनिक जागरण ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन-शासन का ध्यान आकृष्ट कराया था, जिसके फलस्वरूप अब बजट प्रस्तावित कर निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विजय कुमार पांडेय ने बताया कि भुइली-फरीदपुर मार्ग के लिए एक करोड़, अस्सी लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। मार्ग पर अप्रैल-मई माह से निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में पुलिस को चकमा देकर सड़क पर बैठे नमाजी, ईद पर ध्वस्त हुईं व्यवस्थाएं; प्रशासन का दावा फेल
