विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर के DM ने महिलाओं से खरीदा अचार, खादी महोत्सव में हुई दो करोड़ की बिक्री; लोकल फॉर वोकल को मिला बढ़ावा

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:28 PM (GMT+05:30)

मीरजापुर में 10 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी महोत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ, जिसमें लगभग दो करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई।

महुवरिया स्थित खादी ग्रामोद्योग मेले में स्टाल का निरीक्षण करते डीएम पवन गंगवार। फोटो जागरण

महुवरिया स्थित खादी ग्रामोद्योग मेले में स्टाल का निरीक्षण करते डीएम पवन गंगवार। फोटो जागरण

HighLights

  1. मीरजापुर में 10 दिवसीय खादी महोत्सव 2026 का समापन।

  2. महोत्सव में लगभग दो करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री हुई।

  3. डीएम ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सराहा।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी महोत्सव 2026 का भव्य समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह व उपायुक्त एनआरएलएम रमाशंकर सिंह की के साथ उत्साहवर्धन किया।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि खादी महोत्सव में लगभग दो करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। डीएम ने प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं से अचार सहित अन्य उत्पादों की खरीदारी की।

प्रदर्शनी लघु उद्योग, ग्रामीण उद्यमि, समूह व कारीगरों को उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करती हैं। जनमानस को स्वदेशी उत्पादों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है।

आयोजन स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा लोकल फार वोकल एवं आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोनभद्र गौतम त्रिपाठी व भदोही राजेश कुमार सिंह, सेवानिवृत्त लेखा परीक्षक राकेश मोहन गुप्ता, पवन यादव आदि रहे।

यह भी पढ़ें- कोहरे में सुरक्षित सफर के लिए यूपी रोडवेज का नया प्लान, सोनभद्र में लंबी दूरी के लिए चलेंगी 44 नई बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।