मीरजापुर में 9.73 करोड़ से बनेगा 30 बेड का आयुष चिकित्सालय, जज ने की भूमि पूजा
मीरजापुर के बदेवरा चौबे गांव में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मंजू रानी ने 9.73 करोड़ की लागत से बनने वाले 30 बेड के आयुष चिकित्सालय का भूमि पूजन किया।
-1793544951582_m.webp)
30 बेड के आयुष चिकित्सालय के लिए जज ने किया भूमि पूजा।
HighLights
न्यायाधीश मंजू रानी ने 30 बेड आयुष चिकित्सालय का भूमि पूजन किया।
मीरजापुर में 9.73 करोड़ की लागत से बनेगा यह अस्पताल।
क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। क्षेत्र के बदेवरा चौबे गांव के भतडा में तीस बेड वाले आयुष चिकित्सालय निर्माण के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद की न्यायाधीश मंजू रानी ने विधि विधान से मंत्रोच्चर के बीच भूमि पूजा की। इस दौरान लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, एडीएम एफआर विनोद कुमार एवं परियोजना प्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता व छानबे विधायक रिंकी कोल माैजूद रहीं।
न्यायाधीश मंजू रानी ने बताया की चिकित्सालय में पूर्व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का काफी योगदान रहा है। जिन्होंने उक्त चिकित्सालय के नाम भूमि चयन कराया था। यह चिकित्सालय खुलने से गांव व क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार के लिए दूर नहीं भटकना होगा।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि यह आयुर्वेद चिकित्सालय नौ करोड़ 73 लाख की लागत से 30 बेड का जनपद के सबसे बड़े चिकित्सालय के रूप में होगा और डेढ वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। यह निर्माण कार्य सीएमडी मीरजापुर द्वारा किया जाएगा।
चिकित्सालय बनने से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ. जयंत कुमार, परकरमेश तिवारी, प्रेम बहादुर सिंह, शिपू सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, जगदीश पाठक, राजकुमार दूबे, सुजीत मोदनवाल, जिपंस पार्थ सिंह आदि रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।