विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में जोपा-रामपुर गंगा घाट पर हो रहा पीपा पुल का निर्माण, जल्द होगा आवागमन

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

मीरजापुर के जोपा-रामपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जिसके अगले सप्ताह तक आवागमन के लिए खुलने की संभावना है।

जोपा-रामपुर गंगा घाट पर हो रहा पीपा पुल का निर्माण। फोटो- जागरण

जोपा-रामपुर गंगा घाट पर हो रहा पीपा पुल का निर्माण। फोटो- जागरण

HighLights

  1. जोपा-रामपुर गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण जारी।

  2. अगले सप्ताह तक पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद।

  3. दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा।

जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर)। छानबे विकास खंड के जोपा-रामपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। संभावना जताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक पुल से आवागमन शुरू हो सकेगा। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। हालांकि गंगा में जलस्तर अधिक होने के कारण अब तक पीपा पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका था।

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अंशु मिश्रा ने बताया कि अब तक 89 पीपे लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। बीच में रेत जमा होने के बाद भी गंगा की धारा का बहाव जारी है, जिसके चलते बैकहो लोडर मशीन से काम करने में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

ठीकेदार राजेश तिवारी ने बताया कि चार से पांच दिन में आवागमन शुरू हो जाएगा। भैदपुर गांव के पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह ने बताया कि पुल तैयार होने से जोपा, बबुरा, नीबी गहरवार, नौगांव, सुपंथा, अकोढ़ी, खमरिया और गैपुरा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में दो साल से भारी वाहनों के आवागमन ने उधेड़ी सड़क, 80 से अधिक गांवों के लोगों का चलना हुआ दूभर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।