विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में 36.52 करोड़ से होगा इमलियाचट्टी-अदलहाट मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 10 KM लंबा बनेगा

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:01 PM (IST)

प्रदेश सरकार ने मीरजापुर में इमलियाचट्टी से अदलहाट तक 10 किमी लंबे मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 36.52 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 

इमलियाचट्टी-अदलहाट मार्ग की तस्वीर। (फोटो सोर्स- जागरण)

इमलियाचट्टी-अदलहाट मार्ग की तस्वीर। (फोटो सोर्स- जागरण)

HighLights

  1. इमलियाचट्टी-अदलहाट मार्ग के लिए 36.52 करोड़ रुपये मंजूर।

  2. 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का होगा निर्माण और चौड़ीकरण।

  3. बेहतर सड़क से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। इमलियाचट्टी से नहर होते हुए अदलहाट तक करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 36.52 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद लंबे समय से जर्जर सड़क के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रयासों को अहम सफलता मिली है।

सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण से इमलियाचट्टी, अदलहाट समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

इससे क्षेत्र का सड़क संपर्क मजबूत होगा और कृषि, व्यापार तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है । विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।

उनके अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की आधारशिला हैं। बेहतर सड़क सुविधा से लोगों का आवागमन आसान होता है और क्षेत्र के सामाजिक तथा आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलते हैं।

परियोजना की स्वीकृति पर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास जारी रखने का भरोसा भी उन्होंने दिलाया।

यह भी पढ़ें- ग्रामीण इलाकों की राह होगी आसान, 50.86 करोड़ रुपये से बहराइच में बिछेगा 40.80 किमी सड़कों का जाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।