विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीण इलाकों की राह होगी आसान, 50.86 करोड़ रुपये से बहराइच में बिछेगा 40.80 किमी सड़कों का जाल

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:50 PM (IST)

बहराइच जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 20 नई सड़कों को 50.86 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिली है। इन सड़कों के बनने से 7 ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बहराइच में 20 नई ग्रामीण सड़कों को मिली मंजूरी।

  2. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 50.86 करोड़ का खर्च।

  3. सात ब्लॉकों में आवागमन, अर्थव्यवस्था होगी बेहतर।

संतोष श्रीवास्तव, बहराइच। जिले के ग्रामीण इलाकों की आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। बहराइच सांसद के प्रयास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जिले की 20 सड़कों को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण पर 50 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल 40.80 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों के बनने से सात ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मार्ग की सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड को पत्र भेजकर स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी है। सांसद के संसदीय क्षेत्र में 20 सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनकी अनुमानित लागत 50.86 करोड़ रुपये है। स्वीकृत सड़कों में बलहा ब्लॉक की पांच, महसी की छह, मिहींपुरवा की चार, तेजवापुर की दो तथा रिसिया, शिवपुर और चित्तौरा ब्लाक की एक-एक सड़क शामिल है।

इनमें सर्रामुंदरी संपर्क मार्ग, खाट कटानपुरवा संपर्क मार्ग, ग्रांट से पंडितपुरवा संपर्क मार्ग, मुन्ना पुरवा संपर्क मार्ग, दुन्नापुरवा से लोनियनपुरवा मार्ग, पटारहिया से बेनिया संपर्क मार्ग, केवलपुर मार्ग से ग्रांट संपर्क मार्ग, नौबना मार्ग से इमलीपुरवा संपर्क मार्ग और सुख्खापुरवा संपर्क मार्ग समेत अन्य सड़कें शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की स्थिति बेहतर होने से किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से जूझने वाले गांवों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़कें बनने से गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क मजबूत होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

संसदीय वासियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। 20 सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। लोगों का सफर काफी आसान होगा।- डॉ आनंद गाेंड, सांसद बहराइच

यह भी पढ़ें- बहराइच के भेड़िये गोरखपुर चिड़ियाघर में हुए एक, साथ रहने लगे नर-मादा, बाड़े में चलकर बना दिया था ‘आठ’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।