विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विंध्य एक्सप्रेस-वे: मीरजापुर के 35 गांवों के किसानों की बल्ले-बल्ले, मिलेगा 4 गुना मुआवजा

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:45 AM (IST)

मीरजापुर के चुनार तहसील में विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए हुई बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभावित 35 गांवों के किसानों ...और पढ़ें

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में क्रय कमेटी की बैठक। जागरण

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में क्रय कमेटी की बैठक। जागरण

HighLights

  1. चुनार तहसील में विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण पर क्रय कमेटी की बैठक हुई।

  2. प्रभावित 35 गांवों के किसानों को सर्किल दर का चार गुना मुआवजा मिलेगा।

  3. माटीकला शिल्पियों को 3 अक्टूबर को मंडल स्तर पर पुरस्कार मिलेगा।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चुनार तहसील सभागार में विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में क्रय कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने तहसील चुनार में विंध्य एक्सप्रेस वे से प्रभावित 35 ग्रामों के काश्तकारों को दर और सर्किल दर की जानकारी दी।

सर्किल दर का चार गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। संरचना और भवनों का मूल्यांकन वर्तमान दर पर करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व विनोद कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह आदि रहे।

माटी कला शिल्पी कल होंगे सम्मानित
उप्र माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत माटीकला के श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर शिल्पियों, कारीगरों और उद्यमियों को मंडल स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे।

परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार ने बताया कि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम तीन अक्टूबर को सुबह 10 बजे कंबल कारखाना पथरहिया रोड में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- विंध्यवासिनी मंद‍िर, अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर के दानपात्रों की दो दिनों में पूरी हुई गणना, 28 दानपात्रों से मिले 41.40 लाख रुपये

पुरस्कार के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और उन्हें पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और उत्पाद की फोटो लानी होगी।

यह भी पढ़ें- बोटेनिकल गार्डन से यमुना एक्सप्रेसवे तक सफर होगा आसान, नोएडा-ग्रेनो के 4 नए रूटों पर चलेंगी ई- सिटी बसें