बोटेनिकल गार्डन से यमुना एक्सप्रेसवे तक सफर होगा आसान, नोएडा-ग्रेनो के 4 नए रूटों पर चलेंगी ई- सिटी बसें
नोएडा प्राधिकरण शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 10 नई ई-सिटी बसें चलाएगा। ये बसें सेक्टर-137 से ...और पढ़ें

नोएडा के चार नए रूटों पर चलेगी सिटी बस। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
नोएडा प्राधिकरण 10 नई ई-सिटी बसें शुरू करेगा
बोटेनिकल गार्डन से एकमूर्ति, मिर्जापुर कट, परी चौक तक नए रूट
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी सुधरेगी
जागरण संवाददाता, नोएडा। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नोएडा में 10 और बसें अलग-अलग रूट पर चलाने की तैयारी है। इनके लिए चार रूट तय किए गए हैं। बसों के संचालन से नोएडा के अंदरूनी सेक्टरों के साथ ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
नोएडा प्राधिकरण महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार, नई बसें सेक्टर-137 से सेक्टर-12/22, बोटेनिकल गार्डन से एकमूर्ति, बोटेनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट और बोटेनिकल गार्डन से परी चौक के बीच चलेंगी। अभी नोएडा में 60, ग्रेटर नोएडा में 50 और यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 25 बसें संचालित हो रही हैं।
सेक्टर-137 से सेक्टर-12/22 तक बस
पहले रूट पर बसें सेक्टर-137 से चलकर एडवांट, सेक्टर-142, पंचशील इंटर कॉलेज, सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, महामाया इंटर कॉलेज, सेक्टर-37, बोटेनिकल गार्डन, अट्टा पीर, सेक्टर-27 स्टाफ कॉलोनी, डीएम चौराहा, सेक्टर-21ए मोदी माल, सेक्टर-10 लालबत्ती और चौड़ा मोड़ होते हुए सेक्टर-12/22 पहुंचेंगी।
वापसी में बस सेक्टर-12/22 से चौड़ा मोड़, सेक्टर-10 लालबत्ती, टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर-19, डीएम चौराहा, सेक्टर-27, स्टाफ कॉलोनी, इंदिरा मार्केट, सेक्टर-18 अंडरपास और सेक्टर-37 होते हुए सेक्टर-137 जाएगी।
बोटेनिकल गार्डन से एकमूर्ति
दूसरे रूट पर बस बोटेनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर और चार मूर्ति ग्रेटर नोएडा होते हुए एकमूर्ति पहुंचेगी। वापसी में भी बस इसी रूट से चलेगी।
यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचेगी बस
तीसरे रूट पर बोटेनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट तक बस चलेगी। इस रूट में एडवांट, परी चौक, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और गलगोटिया विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसके बाद बसें यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगी। वापसी भी इसी रूट से होगी।
कई गांव और सेक्टर जुड़ेंगे
चौथे रूट पर बोटेनिकल गार्डन से परी चौक तक बस चलेगी। बस सेक्टर-94 ओखला बर्ड सेंचुरी, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी, सेक्टर-126 रायपुर, सेक्टर-127 बख्तावरपुर, सेक्टर-128 सुल्तानपुर गांव, जेपी अस्पताल, सेक्टर-132, 135, 168, 164, 163, 158, 156 और 155 होते हुए सेक्टर-150 कोंडली गांव पहुंचेगी।
इसके बाद बस सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन, नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन होते हुए परी चौक जाएगी। इस रूट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई गांव और सेक्टर सार्वजनिक परिवहन से जुड़ जाएंगे।
मौजूदा बसों की संख्या
| क्षेत्र | अभी संचालित बसें |
|---|---|
| नोएडा | 60 |
| ग्रेटर नोएडा | 50 |
| यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र | 25 |
| नई बसें | 10 |
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से पूर्वी भारत के लिए जल्द शुरू होंगी फ्लाइट, अकासा एयर भरेगी कोलकाता के लिए पहली उड़ान
