विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट से पूर्वी भारत के लिए जल्द शुरू होंगी फ्लाइट, अकासा एयर भरेगी कोलकाता के लिए पहली उड़ान

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:07 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही पूर्वी भारत समेत कई शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। अकासा एयर की कोलकाता ...और पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट से पूर्वी भारत के लिए उड़ान सेवाएं होंगी शुरू।

नोएडा एयरपोर्ट से पूर्वी भारत के लिए उड़ान सेवाएं होंगी शुरू।

HighLights

  1. नोएडा एयरपोर्ट से पूर्वी भारत की उड़ानें जल्द होंगी शुरू।

  2. अकासा एयर की कोलकाता के लिए पहली उड़ान बृहस्पतिवार से।

  3. अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा के लिए सुरक्षा ब्यूरो को आवेदन।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पूर्वी भारत समेत कई शहरों के लिए उड़ानें जल्द शुरू होगी। कोलकाता के लिए अकासा एयर की पहली उड़ान बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। लखनऊ में मंगलवार को हुई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (नायल) की बोर्ड बैठक में प्रगति रिपोर्ट के साथ आगामी दिनों में शुरू होने जा रही उड़ानों की जानकारी दी गई।

मुख्य सचिव एवं नायल चेयरमैन एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड सदस्यों को आय व्यय की जानकारी दी गई। बोर्ड को अवगत कराया गया कि एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की अनापत्ति के लिए आवेदन कर दिया है। ब्यूरो की ओर से सुरक्षा मानकों की जांच के लिए निरीक्षण कार्यक्रम जल्द तय होने की उम्मीद है।

घरेलू विमान सेवा को और मजबूत करने के लिए प्रयास

एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवा को और मजबूत करने के लिए प्रयास हो रहा हैं। अकासा एयर की कोलकाता, बेंगलूरू समेत कुछ अन्य शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी। बैठक में नायल सीईओ राकेश कुमार सिंह, नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 31वें फ्लोर पर बर्थडे पार्टी, फिर 30 मिनट तक लिफ्ट में थमी सांसें... ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में मची अफरा-तफरी