सऊदी में मिसाइल हमलों से मीरजापुर के परिवारों में दहशत, उमरा पर गए दो दर्जन से अधिक यात्रियों को लेकर बढ़ी चिंता
मीरजापुर से उमरा के लिए सऊदी अरब गए यात्रियों के परिजन वहां मिसाइल हमलों और युद्ध की खबरों से चिंतित ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
मीरजापुर के उमरा यात्री सऊदी अरब में।
मिसाइल हमलों की खबरों से परिजन चिंतित।
भारत सरकार से वापसी की अपील।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। थाना क्षेत्र के बामी-रामपुर और वासिद अली गांवों से दो दर्जन से अधिक लोग उमरा के लिए सऊदी अरब के मक्का और मदीना गए हैं। छह अक्टूबर को रवाना हुए यात्रियों के स्वजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सऊदी अरब से आ रही युद्ध और मिसाइल हमलों की खबरों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।
खबरों के अनुसार, मदीना प्रांत के ऊपर एक क्रूज मिसाइल को हवा में ही रोककर नष्ट किया गया। रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और देश के अन्य हिस्सों में भी लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले हो रहे हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद की हैं, जिससे उमरा यात्रियों के सऊदी अरब में फंसने की आशंका है।
स्वजन ने बताया कि फोन पर अपने लोगों से बात हो रही है और वे सुरक्षित हैं। हालांकि, हवाई अड्डों पर खराब हालात और मिसाइलों के धमाकों की खबरों से वे लगातार चिंतित हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि भारतीय दूतावास के जरिए यात्रियों से संपर्क किया जाए और उमरा पूरा होते ही उन्हें जल्द भारत वापस लाने के इंतजाम किए जाएं।
