प्रेमजाल में फंसाने के बाद मतांतरण कराकर किया निकाह, मीरजापुर में तीन गिरफ्तार
मीरजापुर के चुनार क्षेत्र में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने और वाराणसी में निकाह करने के आरोप ...और पढ़ें

चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला फुसलाकर भगाने व धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित। जागरण
HighLights
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण और निकाह कराया।
मुख्य आरोपी सुहेल खान सहित तीन लोग गिरफ्तार।
पुलिस ने युवती को वाराणसी से सकुशल बरामद किया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने व वाराणसी में निकाह करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत तीन को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार गांव के ही युवक सुहेल खान ने पहले युवती से नजदीकियां बढ़ाई और फिर बहला-फुसलाकर वाराणसी ले गया। 13 फरवरी की रात युवती घर से सोने-चांदी के आभूषण व 90 हजार रुपये वाले खाते का बैंक पासबुक लेकर निकल गई। इसके बाद स्वजन को घटना की जानकारी हुई।
14 फरवरी को कोतवाली में सुहेल खान व उसके भाइयों करामत खान व नियामत खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। अपराध निरीक्षक सत्येंद्र यादव ने बताया कि 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर युवती को वाराणसी के रामापुरा मुहल्ले से बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें- कार सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट, अहरौरा पुलिस से मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार
युवती ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को उसे वाराणसी की एक मस्जिद में ले जाकर निकाह किया गया। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपित कैलहट अंडरपास के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर सुहेल खान, करामत खान व नियामत खान निवासी मुहम्मदपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपित ने युवती को प्रेमजाल में फंसाने व निकाह करने की बात स्वीकार की।
