विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, मीरजापुर में गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:34 AM (IST)

मीरजापुर के गंगा घाटों पर छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को भक्तिभाव से अर्घ्य दिया।

  2. मीरजापुर के गंगा घाटों पर छठ का अनूठा उल्लास दिखा।

  3. सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा समन्वय घाटों पर सोमवार की सुबह दिखा। व्रतधारी महिलाओं ने 'उगीं-उगीं हे सुरूज देव, भई अरघ के बेर...' गीत गाते हुए भगवान भाष्कर के प्रति अपनी आस्था जताया।

नगर के नारघाट, पक्काघाट, बरियाघाट, फतहा घाट, कचहरी घाट आदि घाटों पर मंगल गीत गाती हुई व्रती महिलाएं पहुंची।

छठ पूजा के अंतिम दिन पानी में खड़ी होकर महिलाओं ने पूजन सामग्री से भरे सूप को हाथ में लेकर पूजन-अर्चन किया और उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और भक्ति भाव से आराधना की।

पूजा के बाद दूसरी महिलाओं ने आंचल फैलाकर व्रती महिलाओं से प्रसाद मांगा। साथ ही महिलाओं ने मांग में सिंदूर लगवाकर पैर छुआ। श्रद्धालुओं ने व्रतियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 7.54.21 AM

विंध्य क्षेत्र के गंगा घाटों पर हर मंडप में दिव्य आभा से देव लोक सा दृश्य प्रस्फुटित हो रहा था। छठ की पूजा अर्चना के बीच श्रद्धालु महिलाओं ने निर्जला व्रत रखने के बाद पानी में खड़े होकर सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पक्का घाट पर चंद्रावती देवी ने पुत्र रवि शंकर साहू के साथ पूजा किया।

छठ मइया एवं सूर्य भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा निर्जल व्रत खोला। प्रसाद लेने के लिए घाटों पर आस-पास के लोगों की काफी भीड़ रही। डाला छठ के मददेनजर गंगा घाट सहित पूजा स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 7.54.20 AM

घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तैनात रहे मजिस्ट्रेट

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। साथ ही घाटों का निरीक्षण किया। घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

नारघाट, पक्का घाट, बरियाघाट सहित प्रमुख घाटों, तालाबों व पोखरों और उनके मार्ग पर सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात रहीं। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अधिशासी अधिकारी जी लाल व्यवस्था में लगे रहे। सुरक्षा के मददेनजर डीएम ने घाटों पर मजिस्ट्रेट तैनात किया था।

यह भी पढ़ें- आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम: जमुई के छठ घाटों पर आकर्षक सजावट और गीतों के बीच उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।