आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम: जमुई के छठ घाटों पर आकर्षक सजावट और गीतों के बीच उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य
Jamui Chhath Puja Kiul River Ghats: जमुई में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने ...और पढ़ें

Jamui Chhath Puja Kiul River Ghats: किऊल नदी समेत जलाशयों के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
HighLights
जमुई में लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हुआ।
किऊल नदी व जलाशयों पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
घाटों पर आकर्षक सजावट और छठ गीतों से भक्तिमय माहौल रहा।
संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui Chhath Puja Kiul River Ghats: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। अनुष्ठान के अंतिम दिन अहले सुबह से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे सुबह होते-होते सभी घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
किऊल नदी व जलाशयों में खड़े होकर दिया अर्घ्य
छठ व्रतियों ने किऊल नदी और जिले के विभिन्न जलाशयों के घाटों पर पवित्र जल में खड़े होकर उगते हुए भगवान भास्कर को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही घाटों पर छठी मइया के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चार दिनों से चले आ रहे कठिन निर्जला व्रत का पारण किया।
गूंजे छठी मइया के जयकारे
जमुई जिले में सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही नहाय-खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया।
अनुष्ठान के अंतिम दिन अहले सुबह से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था; व्रतियों ने किऊल नदी और विभिन्न जलाशयों के घाटों पर पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को दूध व पवित्र जल से अर्घ्य दिया।
सूर्योदय के साथ ही पूरा घाट परिसर छठी मइया के जयकारों से गूंज उठा; व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चार दिनों से चले आ रहे निर्जला व्रत का पारण किया और परिवार की सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की।
घाटों पर आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक छठ गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया; श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को ठेकुआ व अन्य प्रसाद वितरित कर महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
रोशनी व छठ गीतों से भक्तिमय रहा माहौल, बंटा प्रसाद
महापर्व के अवसर पर घाटों पर की गई आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और गूंजते पारंपरिक छठ गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया था। घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और लोक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अर्घ्य और पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को ठेकुआ सहित छठ का प्रसाद वितरित कर महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इस प्रकार नहाय-खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व शांतिपूर्ण व भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
-1794797636878.webp)