विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 साल बाद मीरजापुर के लहंगपुर गांव पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, सियासी पारी शुरू करने पर लोगों ने दी बधाई

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:57 PM (IST)

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने तीन साल बाद मीरजापुर के लहंगपुर बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। ग्रामीणों ...और पढ़ें

लालगंज के लहंगपुर दुर्गा पूजा पंडाल में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का किया गया स्वागत

 लालगंज के लहंगपुर दुर्गा पूजा पंडाल में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का किया गया स्वागत

HighLights

  1. पूर्व IAS दिव्या मित्तल तीन साल बाद मीरजापुर लौटीं।

  2. लहंगपुर दुर्गा पूजा पंडाल में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

  3. अपनी नई पार्टी 'जन नीति भारत' के लिए समर्थन मांगा।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। लहंगपुर बाजार में नव युवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में शुक्रवार रात पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पहुंचीं। ग्रामीणों ने माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया।

तीन साल बाद अपने बीच पाकर लोग उत्साहित दिखे। ग्रामीणों ने चुनरी, माला और मोर पंख भेंट किए। लोगों ने सेल्फी लेने के साथ ही समर्थन में नारे लगाए।

प्रशासनिक सेवा में पहचान बनाने के बाद दिव्या मित्तल अब राजनीति में नई पारी शुरू कर रही हैं। लोगों ने उनकी नई पार्टी 'जन नीति भारत' बनाने पर बधाई दी और समर्थन का नारा लगाया।

दिव्या मित्तल ने लोगों से संवाद किया, कहा वह हमेशा जनता के हित में काम करेंगी। आलोक दुबे, चंद्रभूषण पाल, राजेंद्र जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, डॉ. शिवजोर पाल रहे।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के आदेश से मीरजापुर में पंचायत चुनाव की हलचल, बढ़े मतदाता और मतदान केंद्र