विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP चुनाव: नई पार्टी के एलान के बाद मीरजापुर में रामलीला देखने पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:06 PM (IST)

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने मीरजापुर के कोन ब्लॉक और हलिया के गांवों में रामलीला मंचन देखे, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

दिव्या मित्तल ने रामलीला के कलाकारों का हौसला बढ़ाया

दिव्या मित्तल ने रामलीला के कलाकारों का हौसला बढ़ाया

HighLights

  1. दिव्या मित्तल ने मीरजापुर के गांवों में रामलीला देखी।

  2. ग्रामीणों ने पूर्व आईएएस का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  3. रामलीला को संस्कृति, संस्कार और एकता का प्रतीक बताया।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। कोन ब्लॉक के गड़गेड़ी और हलिया के 6 गांवों में रामलीला मंचन के बीच पूर्व आइएएस दिव्या मित्तल पहुंचीं। उन्होंने मदनपट्टी, गड़गेड़ी, कोल्हुआ, कमासिन, रामपुर और तिलठी गांवों में चल रही रामलीला देखी। हर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उनसे मिलने पहुंचे। लोगों ने उत्साह और अपनत्व के साथ उनका स्वागत किया।

कई गांवों में ग्रामीण देर रात तक उनके इंतजार में डटे रहे। इस दौरान गड़गेड़ी के ग्राम प्रशासक (प्रधान) और पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव चंदू ने भी पूर्व आइएएस का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान दिव्या मित्तल ने रामलीला मंच पर कलाकारों का हौसला बढ़ाया और आयोजन समितियों के प्रयासों की सराहना की।

ग्रामीणों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रामलीला जैसी परंपराएं गांव के लोगों को एक साथ जोड़ती है और यही यहां की सबसे बड़ी खूबी और ताकत है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और एकता का प्रतीक है, जिसे गांव के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी संजोए हुए हैं।

लहंगपुर में भी हुआ स्वागत

लहंगपुर बाजार में नव युवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पूर्व आइएएस दिव्या मित्तल पहुंचीं। ग्रामीणों ने माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। तीन साल बाद अपने बीच पाकर लोग उत्साहित दिखे। ग्रामीणों ने चुनरी, माला और मोर पंख भेंट किए। लोगों ने सेल्फी लेने के साथ ही समर्थन में नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- 3 साल बाद मीरजापुर के लहंगपुर गांव पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, सियासी पारी शुरू करने पर लोगों ने दी बधाई

प्रशासनिक सेवा में पहचान बनाने के बाद दिव्या मित्तल अब राजनीति में नई पारी शुरू कर रही हैं। लोगों ने उनकी नई पार्टी जन नीति भारत बनाने पर बधाई दी और समर्थन का नारा लगाया। दिव्या मित्तल ने लोगों से संवाद किया, कहा वह हमेशा जनता के हित में काम करेंगी। आलोक दुबे, चंद्रभूषण पाल, राजेंद्र जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, डा. शिवजोर पाल रहे।

यह भी पढ़ें- देवरिया की वो बैठक जब नेताओं से भिड़ गई थीं दिव्या मित्तल, वहीं से शुरू हुई  'जनता की आवाज' बनने की कहानी