विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में तीसरे वेतन संशोधन की मांग लेकर धरने पर बैठे BSNL के कर्मचारी

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:26 PM (IST)

बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मीरजापुर में तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने की मांग को लेकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

कर्मचारियों ने अनगढ़ स्थित कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और प्रबंधन से जल्द समाधान की अपील की।

कर्मचारियों ने अनगढ़ स्थित कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और प्रबंधन से जल्द समाधान की अपील की।

HighLights

  1. बीएसएनएल कर्मियों ने तीसरे वेतन संशोधन हेतु प्रदर्शन किया।

  2. यह तीन दिवसीय धरना मीरजापुर कार्यालय पर हो रहा है।

  3. कर्मचारी संघ ने एकजुट होकर मांग पूरी करने की अपील की।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने की मांग को लेकर बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुधवार को आंदोलन का बिगुल फूंका। आल यूनियन एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के आह्वान पर अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

बीएसएनएल कर्मचारियों का यह तीन दिवसीय प्रदर्शन छह नवंबर तक चलेगा। प्रथम दिन कर्मचारियों ने एकजुट होकर तीसरे वेतन संशोधन को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई और प्रबंधन का ध्यान लंबे समय से लंबित इस मुद्दे की ओर आकृष्ट कराया। एसोसिएशन संयोजक नागेंद्र सिंह ने कहा कि तीसरा वेतन संशोधन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

लंबे समय से मांग लंबित रहने के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के जिला सचिव सुभाष वर्मा ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- गोंडा में BSNL दे रहा 36 साल पुराना 2G नेटवर्क, 51 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा तेज इंटरनेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।