विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली से बिहार जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, मीरजापुर में रोकी गई नॉन-स्टॉप ट्रेन

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:59 PM (IST)

नई दिल्ली से बिहार जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस में एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई।

मीरजापुर स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर प्रसूता की जांच करते रेलवे चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीके सिंह

मीरजापुर स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर प्रसूता की जांच करते रेलवे चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीके सिंह

HighLights

  1. अमृत भारत एक्सप्रेस में महिला यात्री को हुई प्रसव पीड़ा।

  2. मीरजापुर स्टेशन पर रोकी गई नॉन-स्टॉप ट्रेन।

  3. महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। नई दिल्ली से बिहार जाते समय अमृत भारत एक्सप्रेस 22362 ट्रेन में मंगलवार की भोर में एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा उठने पर दर्द से कराहने लगी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मीरजापुर स्टेशन पर ट्रेन रूक गई।

आरपीएफ, महिला टीटीई व रेलवे चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीके सिंह की टीम पहुंचकर स्वास्थ्य जांच किया। हालत गंभीर देख महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बिहार प्रांत के नालंदा जिले के बदारवाली निवासी नीतू कुमार अपने माता-पिता के साथ सोमवार को नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर वापस अपने घर लौट रही थी।

एंबुलेंस से पहुंचाया महिला जिला अस्पताल

ट्रेन ऊंचडीह रेलवे स्टेशन से आगे निकल रही थी कि महिला को प्रसव पीड़़ा उठने पर वह दर्द से कराहने लगी। स्वजन ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की मांग की।

इस संंबंध में एनसीआर के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नॉन-स्टाप ट्रेन को मीरजापुर स्टेशन पर रोकने की व्यवस्था की गई।

इस दौरान महिला टीटीई आकृति, आरपीएफ कांस्टेबल शिवबालक संग रेलवे चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीके सिंह व स्वास्थ्य कर्मी शुभम की टीम पहुंच गई। महिला यात्री की स्वास्थ्य परीक्षण व प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- पैर की बीमारी से जूझ रही बलिया की छात्रा रागिनी के लिए आगे आए गुरुजी, स्कूल लाने और छोड़ने का उठाया जिम्मा