विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में मवाना बस स्टैंड के पास बनेगा रजिस्ट्री कार्यालय, योगी कैबिनेट ने दी जमीन को मंजूरी

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:34 PM (GMT+05:30)

मेरठ में मवाना बस स्टैंड के पास एक ही छत के नीचे सभी रजिस्ट्री कार्यालयों को लाने के लिए नया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेरठ में सभी रजिस्ट्री कार्यालय एक छत के नीचे।

  2. योगी कैबिनेट ने नए रजिस्ट्री भवन को दी मंजूरी।

  3. सिंचाई विभाग से 4047 वर्ग मीटर जमीन पट्टे पर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। रजिस्ट्री कराने जाने वाले लोगों को एक ही भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी भवन में शहर के चारों रजिस्ट्री कार्यालयों के साथ निबंधन अधिकारियों के कार्यालय भी बनेंगे।

इसके लिए मवाना बस स्टैंड के पास एडीएम प्रशासन के आवास के सामने सिंचाई विभाग की 4047 वर्ग मीटर जमीन निबंधन विभाग को पट्टे पर दी जाएगी। इस प्रस्ताव को शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई।

निबंधन विभाग के सभी कार्यालय किराये के भवनों में अथवा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थानों पर संचालित हैं। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित दोनों उप निबंधकों के कार्यालय में स्थान की कमी से भीड़ रहती है। दो उप निबंधक कार्यालय एमडीए परिसर में किराये के भवनों में संचालित हैं। एआईजी और डीआईजी के कार्यालय भी यहां वहां चल रहे हैं।

शासन ने मेरठ में निबंधन भवन बनाकर सभी कार्यालयों को एक जगह संचालित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया था। परियोजना के लिए धनराशि भी स्वीकृत है। मवाना बस स्टैंड के पास एडीएम प्रशासन के आवास के सामने सिंचाई विभाग की 4047 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर इसका प्रस्ताव बनाकर डीएम के जरिये शासन को भेजा गया था।

निबंधन भवन के निर्माण से आमजन और अधिकारियों को सहूलियत मिलेगी। जमीन पर कब्जा मिलते ही भवन का प्रोजेक्ट तैयार करा निर्माण शुरू कराया जाएगा।

-शर्मा नवीन कुमार एस, एआईजी निबंधन

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों को राहत, दादरी और ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे नए कार्यालय; बढ़ेंगे एक-एक सब रजिस्ट्रार

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए जरूरी खबर, फार्मर रजिस्ट्री में गाटों की जानकारी नहीं होने पर कट जाएगी आपके हिस्से की खाद