विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों को राहत, दादरी और ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे नए कार्यालय; बढ़ेंगे एक-एक सब रजिस्ट्रार

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:51 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 07 Oct 2026 02:53 PM (GMT+05:30)

गौतमबुद्ध नगर में संपत्ति पंजीकरण के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए दादरी और ग्रेटर नोएडा में दो नए ...और पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में दो नए उपनिबंधन कार्यालय स्थापित होंगे। एआई इमेज

गौतमबुद्ध नगर में दो नए उपनिबंधन कार्यालय स्थापित होंगे। एआई इमेज

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर में दो नए उपनिबंधन कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

  2. दादरी में स्वीकृत उपनिबंधन कार्यालय अगले सप्ताह से होगा शुरू।

  3. दादरी और ग्रेटर नोएडा को मिलेंगे एक-एक अतिरिक्त सब रजिस्ट्रार।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में दो नए उपनिबंधन कार्यालय स्थापित होंगे। इसमें एक दादरी व दूसरा ग्रेटर नोएडा में होगा। दादरी में पहले से स्वीकृत उप निबंधन कार्यालय अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।

उप निबंधकों के कार्यक्षेत्र का भी पुनर्निर्धारण किया जाएगा। जिले में संपत्ति की बड़े पैमाने पर खरीद फरोख्त और उप निबंधक कार्यालयों में कार्य के दबाव को देखते हुए शासन ने प्रस्ताव मांगा है। उप निबंधकों के स्थाई कार्यालय की भी कवायद चल रही है।

कभी-कभी होती हैं 400 रजिस्ट्रियां

गौतमबुद्ध नगर में सब रजिस्ट्रार कार्यालयों पर कार्य का दबाव है। दादरी में प्रतिदिन 200 से 250 रजिस्ट्री होती हैं। नवरात्र जैसे विशेष दिनों में इनकी संख्या चार सौ तक पहुंच जाती है। दादरी में नोएडा, ग्रेटर नाेएडा क्षेत्र की रजिस्ट्री होती हैं। संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या अधिक होने के कारण काफी वक्त लगता है। लोगों को असुविधा का भी सामना करना पड़ता है।

सब रजिस्ट्रार की भी हो सकती है नियुक्ति

कार्य के दबाव को संतुलित करने के लिए दादरी में एक और सब रजिस्ट्रार कार्यालय सृजित किया गया था, लेकिन अभी तक इसका कामकाज शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन अगले सप्ताह से यह कार्यालय काम करना शुरू कर देगा। इसके बाद दादरी में रजिस्ट्री के लिए दाे कार्यालय हो जाएंगे। लोगों दोनों में जहां चाहें रजिस्ट्री करा सकेंगे। इसके अलावा दादरी और ग्रेटर नोएडा में एक-एक सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति का प्रस्ताव शासन से मांगा गया है।

इसी वित्त वर्ष में होगा बड़ा फैसला

एआईजी द्वितीय ब्रिजेश सिंह का कहना है कि इसी वित्त वर्ष में दादरी व ग्रेटर नोएडा को एक-एक और सब रजिस्ट्रार मिलने की उम्मीद है। इसके बाद दादरी में तीन व ग्रेटर नोएडा में दो सब रजिस्ट्रार हो जाएंगे। नोएडा में पहले से तीन सब रजिस्ट्रार व जेवर में एक सब रजिस्ट्रार हैं। भविष्य में सब रजिस्ट्रार के कार्यक्षेत्र का भी पुनर्निर्धारण होगा। लोगों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- UP बार काउंसिल ने गौतमबुद्ध नगर बार अध्यक्ष का लाइसेंस किया निरस्त, पूछा- वायुसेना में नौकरी करते हुए कैसे किए LLB?

यह भी पढ़ें- महीने में 18 करोड़ का खेल, ग्रेटर नोएडा से चल रहा अवैध बसों का 'सिंडिकेट', हादसों के बाद सो रहा प्रशासन