मेरठ में योगेंद्र यादव ने 'हर घर संविधान' कार्यक्रम को किया संबोधित, समान अधिकार और लोकतंत्र पर दिया जोर
मेरठ में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर 'हर घर संविधान' कार्यक्रम में योगेंद्र यादव ने कहा कि संविधान सभी को समान अधिकार व सम्मान देता है।

कांशीराम पार्क शेरगढ़ी मे संविधान दिवस के उपलक्ष में देश मेरा वोट मेरा कार्यक्रम को संबोधित करते योगेंद्र यादव। जागरण
HighLights
योगेंद्र यादव ने संविधान के समान अधिकार बताए।
लोकतंत्र की मजबूती को नागरिक जागरूकता आवश्यक।
हर घर संविधान कार्यक्रम में प्रतियां वितरित की गईं।
जागरण संवाददाता, मेरठ। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर शेरगढ़ी स्थित कांशीराम पार्क में हर घर संविधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक होना, अपने मताधिकार का सही उपयोग करना तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना बेहद आवश्यक है। हैं। उन्होंने भारत जोड़ो अभियान की भी जानकारी दी। बताया कि 26 जनवरी 2030 तक चलने वाले इस जन-अभियान का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा व संवर्धन करना है।
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति इकबाल अंसारी ने कहा कि संविधान को केवल किताब तक सीमित न रखकर प्रत्येक घर और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। मोहम्मद अदीब, अंजलि भारद्वाज, एन सुकुमार एवं नदीम खान ने संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती, नागरिकों के मताधिकार, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं भाईचारे पर विशेष जोर दिया।
आयोजक डॉ. सुशील गौतम के नेतृत्व में संविधान की प्रतियां वितरित की गईं। संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। राहुल जाटव, बिजेंद्र सूद, हिमांशु सिद्धार्थ, हेमंत प्रधान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Constitution Day 2026: संविधान दिवस पर 10 लाइन, फैक्ट्स GK Quiz के लिए इम्पॉर्टेंट