Constitution Day 2026: संविधान दिवस पर 10 लाइन, फैक्ट्स GK Quiz के लिए इम्पॉर्टेंट
हमारा देश हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में सेलिब्रेट करता है। आप यहां से 10 लाइन में संविधान से जुड़े विभिन्न फैक्ट्स चेक कर सकते हैं जो आपके जीके क्विज, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिता के लिए उपयोगी साबित होंगे।

sanvidhan divas par 10 lines
HighLights
26 नवंबर को मनाया जाता है हर साल संविधान दिवस।
डॉ बीआर जयंती को श्रद्धांजलि देने के लिए 2015 में हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारा संविधान देश की 147 से 148.2 करोड़ (अनुमानित) के बीच जनसंख्या को समान अधिकार प्रदान करता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस संविधान की वजह से हम सभी को समान अधिकार मिले हैं उस संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान संविधान बनाने वाली सभा (Constitution Assembly) द्वारा स्वीकार किया गया है।
इसी के चलते देशभर में प्रतिवर्ष 26 नवंबर के दिन संविधान दिवस यानी कि Constitution Day के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
संविधान दिवस 2026
संविधान दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और कई सार्वजनिक जगहों पर विभिन्न जीके क्विज, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताएं होती हैं। इसलिए हम यहां पर संविधान के बारे में 10 लाइन में ऐसे फैक्ट बताने जा रहे हैं जो आपके निबंध तैयार करने, GK Quiz की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
10 lines on Constitution Day in Hindi: संविधान दिवस पर 10 लाइन
- भारतीय संविधान सभा ने कई दौर की चर्चाओं और संशोधनों के बाद 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था।
- संविधान सभा की स्वीकृति मिलने के दो महीने बाद भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
- संविधान दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई। सरकार ने संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन की शुरुआत की।
- संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। इसको लिखने वाले सदस्यों की संख्या 299 थी और इस सभा के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद थे।
- भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना जाता है, जिसके अंग्रेजी संस्करण में करीब 1,17,360 शब्द शामिल हैं। संविधान को पूरा होने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था।
- संविधान की मूल प्रतियां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हाथ से लिखी गई थीं। इसकी मूल प्रतियां संसद भवन की लाइब्रेरी में हीलियम गैस से भरे विशेष केस में सुरक्षित रखी गई हैं ताकि वे खराब न हों।
- संविधान की मूल भावना देश को सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करती है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा प्रदान करना है, ताकि देश की एकता और अखंडता मजबूत बनी रहे।
- मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं, जो संशोधनों के बाद अब बढ़ चुकी हैं।
- संविधान की मूल प्रति का वजन लगभग 3.75 किलोग्राम है और यह 16 इंच चौड़ी तथा 22 इंच लंबी है।
- भारतीय संविधान में 'आपातकालीन प्रावधान' (Emergency Provisions) जर्मनी के वाइमर संविधान से और 'मौलिक अधिकार' अमेरिका के संविधान से प्रेरित हैं।
संविधान के मौलिक अधिकार
संविधान को भारत के हर नागरिक को समान अधिकार देने के लिए अंगीकृत किया गया। इसमें सभी व्यक्तियों को कुछ मूल अधिकार भी दिए गए हैं जिनका विवरण निम्नलिखित हैं-
- समानता का अधिकार।
- स्वतंत्रता का अधिकार।
- शोषण के खिलाफ अधिकार।
- धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार।
- सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार।
- संवैधानिक उपचार का अधिकार।
यह भी पढ़ें- यूपी के सभी 75 जिलों और 403 विधानसभा सीटों की लिस्ट; जानें किस जनपद में हैं कितनी MLA सीट्स