विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक लाख का इनामी जुबैर मेरठ मुठभेड़ में ढेर, मुनीर गैंग का था सक्रिय सदस्य

Published: Wed, 13 May 2026 07:56 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2026 11:03 AM (IST)

मेरठ में एसटीएफ और लोहियानगर पुलिस की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर मारा गया। वह कुख्यात मुनीर ...और पढ़ें

अपराधी की फाइल फोटो। सोर्स पुलिस विभाग

अपराधी की फाइल फोटो। सोर्स पुलिस विभाग

HighLights

  1. मेरठ में एसटीएफ और पुलिस मुठभेड़ में जुबैर ढेर

  2. एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर मुनीर गैंग का सदस्य था

  3. हत्या समेत करीब दो दर्जन मुकदमे जुबैर पर दर्ज थे

जागरण संवाददाता, मेरठ। एसटीएफ और लोहियानगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जुबैर ढेर हो गया।

अलीपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान जुबैर पुत्र रफतउल्ला निवासी नौशा थाना बरला जनपद अलीगढ़, हाल निवासी शाहीन बाग दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था

मौके से एक बाइक, दो पिस्टल बरामद हुईं। एसटीएफ अफसरों के अनुसार जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज थे। वह 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए राव दानिश हिलाल हत्याकांड में वांछित चल रहा था और उस पर अलीगढ़ पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें- मुखबिरी के शक में जुबैर ने की थी AMU शिक्षक दानिश हिलाल की हत्या, मेरठ में मारा गया शातिर