विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेफ एथलीट विवेक राणा मलेशिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 800 मीटर दौड़ में दिखाएंगे दम

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:46 PM (IST)

मेरठ के डेफ एथलीट विवेक राणा मलेशिया में होने वाली प्रथम एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व ...और पढ़ें

मलेशिया के लिए रवाना होने से पहले क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव व कोच गौरव त्यागी के साथ डेफ एथलीट विवेक राणा। सौ. कोच

मलेशिया के लिए रवाना होने से पहले क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव व कोच गौरव त्यागी के साथ डेफ एथलीट विवेक राणा। सौ. कोच

HighLights

  1. विवेक राणा मलेशिया डेफ्लिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  2. वह 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

  3. कैलाश प्रकाश स्टेडियम में गौरव त्यागी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण कर रहे डेफ एथलीट विवेक राणा मलेसिया में होने जा रही डेफ्लिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को शुरू होकर 10 अक्टूबर तक मलेशिया के पेनांग में आयोजित होने वाली प्रथम एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 के लिए चयनित भारतीय डेफ एथलेटिक्स टीम में विवेक भी शामिल हैं। वह भारतीय टीम के साथ मलेशिया पहुंच चुके हैं। विवेक 800 मीटर दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले विवेक राणा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में टोक्यो में आयोजित डेफ्लिंपिक गेम्स में 800 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

अब मलेशिया में होने वाली प्रतियोगिता में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। विवेक कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रशिक्षक गौरव त्यागी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन के बाद स्टेडियम के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में भी उत्साह है।

विवेक के चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, पैरा खेल संघ मेरठ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, जिला ओलिंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार समेत जिले के खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और देश के लिए गौरव हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

एथलेटिक्स प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने कहा कि विवेक ने प्रशिक्षण के दौरान लगातार मेहनत की है। मलेशिया में वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- फिर चमकीं भारत की 'शॉटगन क्वीन', दो गोल्‍ड और एक सिल्‍वर जीतकर सबसे सफल भारतीय एथलीट बनीं नीरू ढांडा

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत पर हुई मेडल की बरसात, एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करके एक दिन में जीते रिकॉर्ड 8 पदक