विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: मेरठ में आज शाम से बदलेगा मौसम, बरसात का अलर्ट; लखनऊ सहित अन्य शहरों में दिखेगा असर

Published: Mon, 26 Jan 2026 01:28 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2026 01:32 PM (IST)

आज शाम से मेरठ और एनसीआर में मौसम बदलने की संभावना है, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देर रात से बरसात ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। गणतंत्र दिवस पर मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तेज धूप से ठंड का असर काफी कम हो गया है। लोगों का उत्साह और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस पर मनाने का क्रम जारी है। कई जगह संस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। जिनमें लोगों की खासी संख्या में उपस्थित देखी जा रही है। शाम से मौसम में परिवर्तन की संभावना है। बादल छाएंगे और देर रात बरसात हो सकती है।

आज शाम से मौसम में हो सकता है बदलाव, कल बरसात की संभावना

हिमालय के पहाड़ों पर एक पश्चिमी क्षेत्र सक्रिय हुआ है। जिसका प्रभाव में पहाड़ों के साथ मैदानी इलाको में देखने को मिलेगा। 27 और 28 जनवरी की सुबह तक मेरठ और एनसीआर के कई भागों में बरसात देखने को मिलेगी। बरसात के तीन से चार स्पेल अंतराल देखने को मिलेंगे। इसके पहले वसंत पंचमी के दिन मेरठ में ठंड की पहली बरसात देखने को मिली। लगभग 100 दिन के बाद हुई वर्षा गेहूं और गन्ने की फसल के लिए लाभकारी बताई जा रही है।

वसंत पंचमी पर हुई अच्छी बरसात

वसंत पंचमी पर 24 घंटे के अंतराल में हुई बरसात ने पूरे मन में होने वाली वर्षा का कोटा पूरा कर दिया था। 20.8 मिलीमीटर बरसात हुई थी। 27 जनवरी को प्रस्तावित बरसात की व्यापकता पहले से अधिक होने की संभावना है लखनऊ कानपुर तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। ठंड का एक बार फिर से प्रकोप बढ़ेगा। दिन का तापमान एक बार फिर 16 डिग्री या उससे कम आंका जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश और कोहरे को लेकर आया ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- UP Weather: गरज के साथ बारिश और ओले का अलर्ट! कैसा है आज आगरा का मौसम? देखें अपडेट