यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेरठ: सामने आया लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी होने का सच, गैंग का दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार- बताया असली कारण
Undergarments Theft In Meerut मेरठ में युवतियों के अंडर गारमेंट चोरी होने के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार। गिरफ्तार हुए ...और पढ़ें

मेरठ, जेएनएन। बीए की पढ़ाई कर रहे सोतीगंज के रोमिन और अक्काश की करतूत सुनकर हर आदमी शर्मसार हो जाएगा। रोमिन ने पुलिस को बताया कि दस से ज्यादा लड़कियों के कपड़े (अंडर गारमेंट) चोरी कर चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित विकृत मानसिकता के चलते लड़कियों के कपड़े चोरी करते थे। सीसीटीवी फुटेज में उनकी करतूत कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया था। मंगलवार को पुलिस ने दूसरे आरोपित अक्काश को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह था मामला
रविवार को सदर बाजार थाने में व्यापारियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि संप्रदाय विशेष का एक गैंग सदर बाजार क्षेत्र से लड़कियों के कपड़े चोरी करता है। गैंग के दो सदस्य कपड़े चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कराई। दोनों सोतीगंज के रहने वाले रोमिन और अक्काश हैं। पुलिस ने रोमिन और फरार चल रहे अक्काश को गिरफ्तार कर लिया। रोमिन के कब्जे से कुछ लड़कियों के कपड़े भी बरामद किए हैं। दस से ज्यादा लड़कियों के कपड़े चोरी कर चुके हैं।
हिंदू मोहल्लों से चोरी करते थे कपड़े
दोनों आरोपित हिंदू बहुल मोहल्लों से लड़कियों के घर के अंदर से कपड़े चोरी करते थे। ज्यादातर शहर की पॉश कॉलोनी को उन्होंने चिह्नित किया हुआ था। एक माह से इस प्रकार का कृत्य कर रहे थे।
इन्होंने बताया...
अलग तरह का बर्ताव किसी मानसिक बीमारी का लक्षण हो सकता है। लोगों में अलग-अलग प्रकार की यौन विकृतियां हो जाती हैं। यह सब मानसिक बीमारी के लक्षण होते हैं। सही समय पर सही इलाज मिलने से व्यक्ति को ठीक किया जा सकता है।
- डा. राशि अग्रवाल, मानसिक रोग विशेषज्ञ
यह भी पढ़ें: मेरठ से चोरी होने लगे लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, व्यापारियों ने बताया तंत्र क्रिया
