विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ से चोरी होने लगे लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, व्‍यापारियों ने बताया तंत्र क्रिया

By Taruna TayalEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 08:40 AM (IST)

Unique Theft In Meerut मेरठ में युवतियों के अंडर गारमेंट चोरी करने का मामला सामाने आया है। लड़कियों के अंडर ...और पढ़ें

मेरठ में अंडर गारमेंट चोरी करने वाले युवक।
मेरठ में अंडर गारमेंट चोरी करने वाले युवक।

मेरठ, जेएनएन। शहर में लड़कियों के कपड़े (अंडर गारमेंट ) चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने व्यापारियों द्वारा दी गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान शुरू कर दी है, जो दूसरे संप्रदाय के हैं। माना जा रहा है कि आरोपित तांत्रिक क्रिया के लिए कपड़े चोरी कर रहे थे। 

यह है मामला 

रविवार को सदर बाजार थाने में सुनील दुआ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि सदर बाजार क्षेत्र में संप्रदाय विशेष के युवक लड़कियों के कपड़े चुरा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से यह गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार को इस गिरोह के दो सदस्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जो दोपहर दो बजे एक्टिवा से आए थे। पहले उन्होंने मस्जिद में नमाज अदा की। इसके बाद वहां से निकलकर एक व्यापारी की बेटी के कपड़े चोरी कर लिए। कपड़े धूप में सुखाने के लिए डाले गए थे। कपड़े चोरी होने के बाद स्वजन ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक्टिवा से आए युवक लड़की के कपड़े चोरी कर ले जा रहे थे।  व्यापारियों ने बताया कि उक्त मुस्लिम युवक एक सप्ताह से हिंदू मोहल्लों में जाकर लड़कियों के कपड़े चोरी कर रहे हैं। पुलिस मान रही है कि कपड़े तांत्रिक क्रिया के लिए चोरी किए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि ऐसा दावा किया जाता है कि कपड़ों से तांत्रिक क्रिया कर लड़कियों को अपने वश में करने का प्रयास किया जाता है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की तलाश के लिए टीम लगा दी है। उम्मीद है कि जल्द आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।