विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के पांच जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हिरासत में तीन; बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Published: Mon, 16 Feb 2026 01:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के पांच जिलों - वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा के न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ/लखनऊ। यूपी के पांच जिला कोर्ट वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया।

खबर मिलने के बाद आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। न्यायालय परिसर की सघन जांच चल रही है। डॉग स्क्वॉयड की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

मेरठ जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने बाद परिसर को खाली करा दिया गया। अधिवक्ता अपने चैंबरों से बाहर आ गए। कचहरी में तारीख पर आए लोग भी वापस जाने लगे। फिलहाल किसी को भी कोर्ट परिसर के आसपास भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

एएसपी बजरंग प्रसाद और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। कचहरी में घूम रहे तीन संदिग्ध को भी हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया गया है।

दो दिन पहले भी आया था मेल

बता दें कि दो दिन पहले भी जिला जज की मेल आइडी पर मेल आया था, जिसमें जिला जज और वकीलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

तभी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर कचहरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि मेल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है साइबर की टीम इस पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ दीवानी न्यायालय में बम की सूचना से खलबली! खाली कराया परिसर, एसएसपी ने बताया मॉक ड्रिल

aligarh-police-checking-1771227022679_v

यह भी पढ़ें- अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ISI और LTTE के नाम से आया ईमेल

आजमगढ़ में कचहरी को उड़ाने की मिली धमकी

आजमगढ़ दीवानी कचहरी को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और सभी न्यायिक कार्यवाही स्थगित कर दी गईं।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। एसएसपी सहित कई अधिकारी जांच में जुटे हैं और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

judge-vivek-1771224145668

अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

अमरोहा जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोकने की मांग की गई और जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम होने का दावा किया गया।

धमकी के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल, ईमेल भेजने वाले की जांच जारी है।

जिसके बाद कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस घटना से वकीलों और कर्मचारियों में भय है, पुलिस जांच कर रही है और सुरक्षा मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- VIDEO : वाराणसी कचहरी में बम धमाके की धमकी के बाद सोमवार को सघन जांच, पुल‍िस फोर्स अब करेगी रुटीन चेक‍िंंग