विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ दीवानी न्यायालय में बम की सूचना से खलबली! खाली कराया परिसर, एसएसपी ने बताया मॉक ड्रिल

Published: Mon, 16 Feb 2026 01:04 PM (IST)

अलीगढ़ दीवानी न्यायालय परिसर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे ...और पढ़ें

अलीगढ़ दीवानी न्यायालय परिसर में पुलिस।

अलीगढ़ दीवानी न्यायालय परिसर में पुलिस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को बम रखे होने की सूचना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और सुरक्षा के दृष्टिगत न्यायालय भवन, अधिवक्ताओं के चेंबर और आसपास के क्षेत्र को तत्काल खाली करा लिया गया।

aligarh vakil

दीवानी न्यायालय में बम की सूचना से मचा हड़कंप

इस दौरान न्यायालय में मौजूद वकील, कर्मचारी और वादकारी घबराकर बाहर निकल आए। दोपहर के समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दीवानी परिसर में संदिग्ध वस्तु रखे होने की सूचना दी गई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अलीगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।

एसएसपी ने खाली कराया पूरा परिसर, बताया मॉक ड्रिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर न्यायालय परिसर की सघन तलाशी कराई गई। टीम ने न्यायालय कक्षों, अधिवक्ताओं के चेंबर, गलियारों, पार्किंग स्थल और अन्यसंवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है।