विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ISI और LTTE के नाम से आया ईमेल

Published: Mon, 16 Feb 2026 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2026 01:06 PM (IST)

अमरोहा जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण ...और पढ़ें

HighLights

  1. अमरोहा जिला न्यायालय को ईमेल से बम की धमकी मिली

  2. ईमेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोकने की मांग

  3. सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

जागरण संवाददाता, अमरोहा। ईमेल भेजकर अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सोमवार सुबह जिला जज की अफिशियल मेल आईडी पर 8:38 बजे सुन्नियान दासन के नाम से ईमेल आया।

इसमें लिखा गया- ‘तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर रोक लगाई जाए। आपके न्यायालय परिसर में जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम लगे हैं। 12:15 बजे तक सभी को खाली करा लें।’ मेल में नीचे लिट्टे व आईएसआई लिखा है।

judge vivek

जिला जज विवेक के चेंबर के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।

आईएसआई, लिट्टे के नाम से मेल भेजकर बम से अमरोहा जिला न्यायालय उड़ाने की धमकी

एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर सीओ अवधभान भदौरिया, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता, दमकल टीम व पुलिस फोर्स कचहरी पहुंच गया। धमकी भरा मेल मिलने के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कचहरी आने वाले सभी अधिवक्ताओं व वादकारियों को कुछ देर रोका गया। फिरस तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। मेल कहां से भेजा गया है, इसकी जांच की जा रही है।