SBI की छात्रों को सौगात: 7.5 लाख तक के लोन पर नहीं देनी होगी सिक्योरिटी, जरूरी डॉक्युमेंट सहित पूरी जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक की शिक्षा ऋण योजना के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कोर्स समाप्ति के एक वर्ष बाद किस्त भुगतान शुरू।
शैक्षिक प्रमाण पत्र के अलावा कोई सिक्योरिटी नहीं देनी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक तंगी अब विद्यार्थियों के सपनों में बाधा नहीं बनेगी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एजुकेशन लोन योजना के तहत किसी भी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ऋण लिया जा सकता है। खास बात यह है कि कोर्स पूरा होने के एक साल बाद किस्त शुरू होगी।
दिल्ली रोड स्थित एसबीआइ शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सोहन सिंह ने बताया कि स्टूडेंट लोन योजना के तहत 7.50 लाख रुपये तक के ऋण के लिए विद्यार्थी को कोई सिक्योरिटी देने की जरूरत नहीं है। यदि विद्यार्थी का कोर्स पांच साल का है तो उसकी किस्त पांच साल के बाद ही शुरू होगी। इससे पहले कोई किस्त नहीं देनी होगी। यदि कोर्स तीन साल का है तो तीन साल के बाद ही किस्त शुरू होगी। बैंक यह सुविधा इसलिए देता है, ताकि विद्यार्थी की नौकरी लग जाए और किस्त चुका सके।
साढ़े चार लाख से कम है आय तो ब्याज होगा माफ
वरिष्ठ प्रबंधक सोहन सिंह ने बताया कि यदि विद्यार्थी के माता पिता की आय साढ़े चार लाख रुपये वार्षिक से कम है तो ब्याज भी माफ हो जाएगा। इसके लिए बैंक में आय प्रमाण पत्र लगाना होगा। यह योजना शहर और गांवों में रहने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए है।
यह भी पढ़ें- 'बोलती सड़क' से लेकर अगरबत्ती सुखाने की मशीन तक: CCSU के छात्रों ने पेश किए बेमिसाल स्टार्टअप मॉडल
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
विद्यार्थी अपने 12वीं पास की मार्कशीट, सनद की जरूरत पड़ेगी। साथ ही जिस कोर्स को विद्यार्थी करने जा रहा है, उसका पूरे एक साल की फीस का विवरण अलग से देना होगा। जैसे बी-टेक, एम-टेक, बीबीए, एमबीए या अन्य मेडिकल संबंधी कोर्स कर रहा है तो उसका वर्षवार फीस का विवरण देना होगा। विद्यार्थी को एकमुश्त पैसा मिल जाएगा।
