विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संगीत सोम का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- सनातनी नहीं कालनेमी, रंग बदल रहे

By Shubham GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 22 Nov 2026 08:51 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 08:58 AM (IST)

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव को 'कालनेमी' बताते हुए उन पर तीखे हमले किए। उन्होंने अखिलेश के राम मंदिर जाने के फैसले को अस्थायी सनातनी बनने की कोशिश बताया और सपा सरकार के कार्यकाल को 'काला अध्याय' कहा।

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम।

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम।

HighLights

  1. सोम ने अखिलेश को 'कालनेमी' और रंग बदलने वाला बताया।

  2. अखिलेश के राम मंदिर जाने को अस्थायी सनातनी बनने की कोशिश कहा।

  3. सपा सरकार के कार्यकाल को 'काला अध्याय' करार दिया।

जागरण संवाददाता, सरधना। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखे जुबानी हमले किए। उन्होंने अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि वह सनातनी नहीं, बल्कि कालनेमी हैं और रंग बदल रहे हैं।

सोम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव रात में गोल टोपी लगाते हैं और दिन में सनातनी बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि कंबल ओढ़कर राम नाम का जाप करने से कोई सनातनी नहीं हो जाता।   

भाजपा के पूर्व विधायक ने एक चैनल पर सपा प्रमुख पर साधा निशाना

चैनल पर भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 36 बिरादरियों को साथ लेकर चुनाव लड़ रही है। जबकि चंद्रशेखर और ओवैसी मुस्लिम व दलितों को साथ लेकर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

संगीत सोम ने ओवैसी के उत्तर प्रदेश में आने पर अखिलेश यादव की राजनीतिक कमजोरी बताया। साथ ही कहा कि मुस्लिम समाज उस व्यक्ति को वोट देता है। जो देश की तरक्की चाहता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की सबसे ज्यादा दुर्गति समाजवादी पार्टी ने की है। भाजपा ने भी मुस्लिम समाज के विकास के लिए काम किया है। वह ऐसे लोगों के खिलाफ हैं। जो भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करते हैं।

अखिलेश के राम मंदिर कार्यक्रम को बताया सनातनियों की जीत

पूर्व विधायक ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को राम मंदिर जाने के कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए इसे सनातनियों की जीत बताया। हालांकि, उन्होंने अखिलेश यादव के इस फैसले को अस्थायी रूप से सनातनी बनने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसा काला सपना है। जिसे लोग दोबारा नहीं देखना चाहते। आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के सत्ता में आने पर प्रदेश में अराजकता का माहौल बनता है।

सपा सरकार के कार्यकाल का काला अध्याय

पूर्व विधायक ने मुजफ्फरनगर से लेकर सीतापुर और जौनपुर से सहारनपुर तक का जिक्र करते हुए सपा सरकार के कार्यकाल को काला अध्याय बताया। इसके अलावा संगीत सोम ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है और माफिया का प्रभाव खत्म हुआ है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ अतीक अहमद के संबंधों का जिक्र करते हुए सपा शासनकाल पर निशाना साधा।

कल्याण सिंह ने कभी सपा की सदस्यता नहीं ली

संगीत सोम ने दावा किया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ रहे हैं और कभी समाजवादी पार्टी की सदस्यता नहीं ली। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रिय मंत्री डॉ. संजीव बालियान सरधना विधानसभा क्षेत्र से जीतकर गए हैं। दोनों भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उनके बीच कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है।

यह भी पढ़ें- यूपी में आज आकाश आनंद की जनसभा: बसपा का वोट बैंक मजबूत करने की चुनौती, एत्मादपुर से प्रत्याशी का एलान

कांग्रेस और सपा के बीच नहीं होगा गठबंधन

पूर्व विधायक ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी दावा किया कि दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा। अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को लेकर खींचतान है। उन्होंने अखिलेश यादव से मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। इसके अलावा सरधना विधानसभा क्षेत्र के विकास पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र 20 साल पीछे चला गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।