यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शौचालय की Reel बनाने पर मिल रहा इनाम, सोशल मीडिया पर करनी है अपलोड; पढ़िए जीतने का क्राइटेरिया
मेरठ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने के लिए शासन ने प्रतियोगिता आयोजित करने का ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में कुछ शौचालयों का निर्माण हो चुका है ओर कुछ का अभी होना है। अब शासन ने शौचाय के प्रति लोगों को जागरूक करने और इन्हें बनवाने में रूचि लेने के लिए अब शासन ने एक प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए है।
शासन ने आदेश दिया है कि मेरठ के प्रत्येक विकास खंड में उन घरों में शौचालय बनवाए जाएं, जिनके घरों में अभी भी शौचालय नहीं है। जिस घर में जो भी व्यक्ति बेहतर शौचालय बनवाए तो उसकी रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कराया जाए। जिसे ज्यादा लाइक मिलेंगे। उसे पुरस्कार दिया जाएगा।
क्या बोले जिला पंचायत राज अधिकारी?
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में लगभग ढाई लाख शौचालय बनाने का टारगेट शासन की तरफ से दिया गया है। जिसमें एक एक लाख 33 हजार के लगभग शौचालय बन चुके हैं। बाकी शौचालय भी बन रहे हैं। शासन का आदेश है कि शौचालय बनाने के लिए निजी लोगों का भी सहयोग लिया जाए। व्यापारी, उद्योगपति आदि से सहयोग लिया जाए। साथ ही शासन ने शौचालयों की एक प्रतियोगिता कराने का भी निर्णय लिया है।
.jpg)
उत्तर प्रदेश पंचायती राज के निदेशक अटल कुमार राय के आदेश के अनुसार, इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विकास खंड से दो शौचालय लिए जाएंगे, जो सबसे बेहतर बने होंगे। उनकी एक रील बनाई जाएगी। जिसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया जाएगा। जिस रील को सबसे अधिक लाइक और कमेंट मिलेंगे। उसे प्रतियोगिता में जीता हुआ माना जाएगा। यह काम 14 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक ही करना होगा।
कई शौचालयों का होगा मेंटीनेंस
दरअसल, जनपद में कई ऐसे शौचालय भी हैं, जो अभी आधे अधूरे पड़े हुए है। उन शौचालयों को टाइल्स लगाकर, स्लोगन लिखकर, आधुनिक टोंटी लगाकर बेहतर बनाया जाए। ताकि उन्हें भी प्रतियोगिता में शामिल किया जाए। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय आने वाले शौचालय को पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने यह शौचालय बनवाया है। यदि प्रधान ने बनवाया है तो उसे मिलेगा और किसी व्यापारी, उद्योगपति ने बनवाया है तो उसे मिलेगा ।
