विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब्रिस्तान पहुंचे SDM, पुलिस की मौजूदगी में कब्र से निकाली लाश; पांच महीने पहले हो चुकी मौत

Published: Fri, 22 Nov 2024 04:56 PM (IST)

मंझौला बिल्लौच के आरजू की नहर में डूबने से मौत के पांच महीने बाद हत्या की आशंका पर कोर्ट के ...और पढ़ें

गांव मंझौला बिल्लौच में कब्र से युवक का शव निकालने के दौरान मौजूद पुलिस। जागरण
गांव मंझौला बिल्लौच में कब्र से युवक का शव निकालने के दौरान मौजूद पुलिस। जागरण

HighLights

  1. हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला युवक का शव
  2. पांच महीने पहले नहर में डूबकर हो गई थी मौत

संवाद सूत्र, गोहावर। क्षेत्र के गांव मझौला बिल्लौच में पांच महीने पहले नहर में डूबकर युवक की मौत हो गई थी। चार दिन बाद युवक का शव अमरोहा क्षेत्र में मिला था। बिना कानूनी कार्रवाई के शव को सिपुर्द- ए- खाक कर दिया गया है। स्वजन की हत्या की आशंका पर कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिवाला थाना क्षेत्र के गांव मंझौला बिल्लौच निवासी आरजू पुत्र अबरार के शव को पांच माह पहले मझोला बिल्लौच के निकट कब्रिस्तान में दफनाया गया था। मृतक के पिता अबरार ने बताया कि 13 जून 2024 को राम गंगा पोशक नहर दौलतपुर में डूब गया था।

हत्या की आशंका

16 जून को गांव मोहम्मदपुर लोहरा थाना मंडी धनौरा जिला अमरोहा रामगंगा पोशक नहर में मिला था। मंडी धनौरा में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गांव के पास ही शव दफना दिया था, लेकिन जब उन्हें हत्या का शक हुआ।

20 अक्टूबर को कोर्ट में हत्या की आशंका के मद्देनजर लाश को कब्र से निकलवाकर चिकित्सीय परीक्षण कराने का अनुरोध किया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर एसडीएम चांदपुर, शिवालाकला थानाध्यक्ष व नौगांवा थानाध्यक्ष टीम के साथ ने मौके पर पहुंच कर कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शव पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया गया है।

हादसे में दुकानदार घायल, हायर सेंटर रेफर

वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। गुरुवार देर रात थाना नानौता अंतर्गत ग्राम ओलरा निवासी मुकेश कुमार महंगी से गंगोह की ओर जा रहा था। मुबारिकपुर गांव के पास गंगोह की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई, जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

पेस्टीसाइड विक्रेता का इलाज करते चिकित्सक। सौ.सीएचसी

को 112 पुलिस गंगोह सीएचसी लेकर गई, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महंगी निवासी सोनू ने बताया कि मुकेश की महंगी में पेस्टीसाइड की दुकान है और वह मकान किराए पर लेकर रहता है। ट्रैक्टर स्वामी दुर्घटना के बाद भाग खड़ा हुआ है। अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

ये भी पढे़ं - Ayushman Vay Vandana Card: बुजुर्गों के लिए सरकार लाई खास योजना, मुफ्त में होगा इलाज; घर बैठे बनवाएं कार्ड