विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के नौचंदी मैदान में एआईएमआईएम की जनसभा आज, औवेसी करेंगे संबोधित

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:18 AM (IST)

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज मेरठ के नौचंदी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिससे 2027 विधानसभा चुनाव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मेरठ। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को नौचंदी मैदान में होने वाली जनसभा से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। जनसभा का समय शाम पांच बजे है।

असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली से शाम करीब छह बजे मेरठ पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। इस जनसभा का राजनीतिक पहलू यह भी है कि इसमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी भी मंच साझा करेंगे। हालांकि, पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर जनसभा में नहीं रहेंगे, लेकिन आसपा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चतर सिंह जाटव कार्यकर्ताओं सहित मौजूद रहेंगे।

दोनों दलों के बीच मंच साझा होना आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एआईएमआईएम के मीडिया प्रभारी फजल करीम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली गुरुवार रात ही मेरठ पहुंच गए थे।

जनसभा में प्रदेश के मुख्य महासचिव शमीम तुर्क और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. मेहताब चौहान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी व अन्य पदाधिकारी शुक्रवार को पूरे दिन जनसंपर्क में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का मेरठ दौरा आज: पूर्व सैनिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 15 वीर नारियों का होगा सम्मान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।