विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर कब बढ़ेगा नमो भारत के संचालन का समय? यात्रियों का जिम्मेदाराें से सवाल; मासिक पास की भी मांग 

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 06 Oct 2026 06:45 AM (IST)

Namo Bharat train: नमो भारत ट्रेन के यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर सुबह 5 बजे से रात 11:30 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 1.10 लाख यात्री प्रतिदिन मेरठ से दिल्ली तक करते हैं यात्रा।

  2. ट्रेन को सुबह 5 से रात 11.30 बजे तक संचालित करने की मांग।

प्रदीप द्विवेदी, मेरठ। दिल्ली में मेट्रो आम तौर पर प्रतिदिन सुबह लगभग 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक चलती है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर पर नमो भारत ट्रेन का परिचालन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होता है। बड़ी संख्या में यात्री इसी ट्रेन से प्रतिदिन नौकरी व अन्य कार्यों के लिए दिल्ली की तरफ जाते हैं।

वर्तमान में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगभग 1.10 लाख है। अब दैनिक यात्रियों ने मांग तेज कर दी है कि नमो भारत ट्रेन को मेट्रो की तरह नमो भारत को भी सुबह 5 बजे से रात 11.30 बजे तक संचालित किया जाए। कुछ यात्रियों ने 24 घंटे संचालित करने की भी मांग की है।

वहीं भारतीय रेलवे के जिन यात्रियों ने नमो भारत से यात्रा शुरू की है उन यात्रियों ने मासिक पास की मांग तेज की है। इसके लिए राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, सांसद अरुण गोविल से मिलने के साथ ही यात्रियों ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को भी पत्र भेजा है।

नमो भारत ट्रेन के संचालन का समय 

सुबह 6.00 बजे से रात 10.00 बजे तक

दिल्ली मेट्रो का संचालन

सुबह 5.00 बजे से रात 11.00 बजे तक

यह भी पढ़ें- VIDEO: चलती बाइक अचानक बनी आग का गोला, जान बचाने को युवक ने लगा दी छलांग; मेरठ में 1 KM दूर तक दिखा धुआं

इसलिए समय बढ़ाने व पास की हो रही है मांग

  • गुरुग्राम नौकरी करने वाले लोगों में से अधिकांश अब कार के बजाय नमो भारत ट्रेन से जाना पसंद करते हैं क्योंकि यह समय से पहुंचा देती है। वापस लौटते समय यदि किसी काम में व्यस्त हो गए तो 10 बजे तक सराय काले खां नहीं पहुंच पाते।
  • बड़ी संख्या में दिल्ली, नोएडा व गुरुग्राम से लौटने वाले लोग देरी से रवाना होते हैं, ऐसे में 11 बजे तक संचालन उचित रहेगा।
  • दिल्ली मेट्रो की रात में अंतिम ट्रेन 11 बजे व 11.30 बजे होने से तमाम यात्री यह भूल जाते हैं कि नमो भारत की अंतिम ट्रेन रात 10 बजे ही है। इस स्थिति में कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है।
  • कई यात्री शिफ्ट के हिसाब से कार्य करते हैं, ऐसे यात्रियों को रात में ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाती है। देर रात में ट्रेन आधे घंटे के अंतराल पर चलाई जा सकती है।
  • यह भी पढ़ें- युवतियों को शादी के लिए व्यापारी नहीं, स्मार्ट पैकेज वाला नौकरीपेशा जीवनसाथी पसंद, वर्कफ्राम होम वाला भी लिस्ट में नहीं!