भाई दूज पर अतिरिक्त फेरे लगाएगी नमो भारत, भीड़ को देखते हुए NCRTC का फैसला
एनसीआरटीसी ने भाई दूज पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के 32 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
भाई दूज पर नमो भारत ट्रेन के 32 अतिरिक्त फेरे।
एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन हेतु लिया निर्णय।
हर 10 मिनट में मिलेगी नमो भारत ट्रेन स्टेशन पर।
जागरण संवाददाता, मेरठ। भाई दूज पर लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 11 नवंबर बुधवार को नमो भारत ट्रेनें 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का दावा है कि हर 10 मिनट में नमो भारत ट्रेन स्टेशन पर मिल सकेगी। यह व्यवस्था त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है।
एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार बुधवार होने के कारण सड़कों पर त्योहार मनाने जा रहे लोगों के साथ-साथ नौकरीपेशा और अन्य दैनिक यात्रियों की भी अत्यधिक संख्या होगी।
ऐसे में लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रह सकते हैं। इसे देखते हुए नमो भारत ट्रेन के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए एनसीआरटीसी पहले से ही 20 अतिरिक्त ट्रेन फेरे परिचालित कर रहा है।
भाई दूज के दिन इन्हें बढ़ाकर 32 कर दिया गया है। इन ट्रेनों की अधिक फ्रीक्वेंसी निजी वाहनों के बजाए इससे यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।